नई दिल्ली, नौ दिसंबर (भाषा) देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 9,419 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 3,46,66,241 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 94,742 हो गई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 159 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4,74,111 हो गई। पिछले लगातार 13 दिन से संक्रमण के दैनिक मामले 10,000 से कम आ रहे हैं और पिछले 165 दिन से 50,000 से कम हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 94,742 हो गई, जो कि कुल मामलों का 0.27 फीसदी है। यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। वहीं, राष्ट्रीय स्तर पर स्वस्थ होने की दर 98.36 फीसदी है और यह मार्च, 2020 के बाद से सबसे ज्यादा है।
पिछले 24 घंटे में उपचार करा रहे मरीजों की संख्या में 1,009 की वृद्धि हुई है। आंकड़ों के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर 0.73 प्रतिशत दर्ज की गयी, जो पिछले 66 दिन से दो प्रतिशत से कम है। साप्ताहिक संक्रमण दर 0.74 प्रतिशत दर्ज की गयी, जो पिछले 25 दिन से एक प्रतिशत से कम है।
देश में अभी तक कुल 3,40,97,388 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.37 प्रतिशत है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 130.39 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है।
- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




