सूरजपुर। सूरजपुर जिले में एक बार फिर अवैध धान तस्कर पकड़े गये है। तस्कर खरीदी केंद्र में फर्जी तरीक़े से धान खपाने के लिए लाया था। मामला जिले के गणेशपुर गांव का है। मिली जानकारी के मुताबिक, जिले के गणेशपुर गांव एक किसान खरीदी केंद्र में फर्जी तरीक़े से धान खपाने के लिए लाया था। अवैध धान करीब 50 क्विंटल बताया जा रहा है। अवैध धान का खुलासा कुछ इस तरह से हुआ कि जब पंजीकृत रकबा के हिसाब से अधिक धान लाने पर पूछताछ से हुआ तब इस बात का खुलासा हुआ।

मामला गणेशपुर का है। सूरजपुर SDM मामले की कार्यवाई कर रही है। वहीं बलरामपुर जिले में भी 78 बोरी अवैध धान जब्त किया गया है। चांदो धान समिति में यह कार्यवाही की गई है। भवानीपुर गाँव का किसान ननकू यादव दूसरे गांव से लाकर धान खपाने के फिराक में था। नायब तहसीलदार परमानंद कौशिक मामले की कार्यवाई कर रहे है।
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
