छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के उदयपुर विकासखंड अंतर्गत मतिरंगा जगंल में दुर्लभ इंद्रधनुषी गिलहरी दिखाई दी है।
इसे एक प्रेमी पक्षी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया है। इसे मालाबार जायंट गिलहरी के नाम से भी जाना जाता है। आप इस तस्वीर में देख सकते है कि, किस तरह से उसके शरीर पर कई रंग दिखाई दे रहे हैं। इसी वजह से इसे इंद्रधनुषी गिलहरी कहा जाता है।

20 फीट की लंबी छलांग लगाती है…
बता दें, इंद्रधनुषी गिलहरी डेढ़ से 3 फीट तक लंबी होती है। यह करीब 20 फीट तक की छलांग लगा सकती है। ज्यादातर तेंदुए, बाज, उल्लू इसका शिकार करते हैं। इसलिए यह ऊंचे पेड़ों पर रहती है ताकि कोई इसका शिकार न कर पाए।
कई रंगों में आती हैं नजर…
इंद्रधनुषी गिलहरी काला, पीला, भूरा, नारंगी, लाल सहित कई रंग की दिखाई देती है। यह गिलहरी दक्षिण भारत और मध्य भारत में पाई जाती है। इंद्रधनुषी गिलहरी को पक्षी प्रेमी प्रतीक ठाकुर ने अपने कैमरे में इसे कैद किया है।
- गांजा तस्करों पर सरिया पुलिस का शिकंजा, थाना प्रभारी की मुस्तैदी से 10.761 किलो गांजा बरामद… - September 13, 2026
- भादी अमावस्या पर दादी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब… - September 13, 2026
- पकोड़े खाकर हो गए हैं बोर? बारिश में बनाएं कुरकुरी कोथंबीर वडी, जानें आसान विधि… - September 13, 2026
