रायगढ़:-गैर इरादतन हत्या का प्रयास सहित तीन मामलें में आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार….
रायगढ़ । दिनांक 06/12/2021 के सुबह ट्रेलर क्रमांक CG13 L-1850 का चालक थाना तमनार अन्तर्गत शराब के नशे में वाहन चलाते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तमनार के बाहर 07 साल के बच्चे को ठोंकर मारकर घायल कर दिया और आगे बढ़ते हुए पटनायक मोहल्ला में लगे 06 खंभे एवं तारों को क्षतिग्रस्त कर घर के बाहर खड़ी स्कुटी को भी ठोंकर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया ।
मामले में थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक एल.पी. पटेल द्वारा पीड़ितों के आवेदन पत्र पर ट्रक ड्रायवर आरोपी राम पासवान पिता सोहराज पासवान उम्र 33 वर्ष निवासी गोरखा थाना कोतरारोड़ जिला रायगढ़ के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का प्रयास सहित तीन मामलें क्रमश: 368/2021 धारा 431 IPC 139 विद्युत अधिनियम, अप.क्र. 369/2021 धारा 183, 431 IPC एवं अप.क्र. 370/2021 धारा 370 IPC दर्ज कर सभी मामलों में धारा 185 MV Act जोड़ी गई है । आरोपी ट्रक ड्रायवर राम पासवान को आज गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा गया है ।
- रंगों में घुला सौहार्द: चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन में कलेक्टर-एसपी का सम्मान, व्यापारियों ने खेली फूल-गुलाल की होली… - March 7, 2026
- मानवता की मिसाल: सेवा भारती के सतीश यादव ने रक्त, डायलिसिस और ऑक्सीजन की व्यवस्था कर मरीज की बचाई जान… - March 7, 2026
- जल बचाने जिले में बड़ा अभियान: 1 लाख जल संरचनाओं की एंट्री का लक्ष्य, कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश… - March 7, 2026
