नई दिल्ली। किसानों के लिए अच्छी खबर है। मोदी सरकार जल्द ही किसानों को पीएम किसान योजना की 10वीं किस्त जारी कर सकती है। वहीं आपको ये जानकर बेहद खुशी होगी कि सरकार इस बार 2 हजार नहीं बल्कि चार हजार रुपए किसानों के खाते में जमा करेगी।

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो केंद्र सरकार संभावित 15 दिसंबर तक किसानों को योजना की राशि जारी कर सकती है। मालूम होगा कि सरकार किसानों को उनके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करती हैं। बता दें कि केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को किसानों की आर्थिक मदद करने के लिए लॉन्च किया था।
मालूम होगा कि मोदी सरकार योजना के तहत साल में तीन किस्त में 6 हजार रुपए किसानों के खाते में जमा करती है। पहली किस्त मार्च-अप्रैल, दूसरी किस्त जुलाई-अगस्त और तीसरी किस्त दिसंबर में भेजी जाती है। किसान योजना में उन किसानों को इस बार चार हजार रुपये की राशि भेजी जा सकती है, जिन्हें नौवीं किस्त के रुपए नहीं मिले हैं।
सूची की जांच आप ऐसे देखें
आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, और होमपेज पर किसान कॉर्नर देखें। अब अपना विवरण देखने के लिए लाभार्थी की स्थिति या लाभार्थी सूची पर क्लिक करें।
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
- जुआरियों की शामत! SP सुनील शर्मा के निर्देशन में भटगांव पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, ₹7,850 नगद बरामद.. - September 15, 2026
