साल भर से घूम घूम कर चोरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार….
राजनांदगांव/शहर के सूने मकानों का ताला तोड़कर चोरी की वारदात करने वाले आरोपित सुरगी क्षेत्र के ग्राम भोथीपार को निवासी शीतल निषाद(22) को बसंतपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
बसंतपुर क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटना को लेकर पुलिस ने शहर के करीब 230 बदमाशों से पूछताछ की। इसके बाद पुलिस की टीम संदेही का पीछा करती रही। संदेही के हर रास्ते पर पुलिस नजर भी रखी और घेराबंदी कर आरोपित शीतल निषाद को गिरफ्तार किया। आरोपित के पास से पुलिस ने दो लैपटाप, छह जोड़ी चांदी का पायल, एक जोड़ी चांदी की बिछिया, सोने का मंगलसूत्र, दो सोने की चैन, एक सोने की हार, होम थियेटर सहित नगद पांच हजार रूपये बरामद किया है।
निगरानी बदमाशों से पूछताछः लगातार चोरी की शिकायत के बाद बसंतपुर पुलिस ने शहर के 230 निगरानी बदमाशों से पूछताछ तक की। इसके बाद जब आरोपित के बारे में जानकारी सामने आयी तो पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपित शीतल निषाद को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि पिछले एक साल में उसने कई घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपित के पास से चोरी का सामान बरामद कर उसे जेल भेज दिया है।
इन घरों के टूटे ताले
बसंतपुर थाना क्षेत्र में अक्षय राज नेताम, देवेंद्र कुमार साहू, चंद्रेश साहू, हेमलता साहू और विवेक श्रीवास्तव के घरों का ताला तोड़कर आरोपित शीतल निषाद ने सोने-चांदी के जेवरात सहित कई सामानों की चोरी की थी। घटना के बाद सभी प्रार्थियों ने बसंतपुर थाना में चोरी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी थी। लगातार संदेहियों पर पुलिस की टीम नजर रखी थी। इधर लगातार चोरी की घटना को लेकर बसंतपुर एरिया में दहशत का माहौल भी था।
- छत्तीसगढ़:बिजली विभाग की नई सुविधा : लाइट जाने पर मीटर के पुश बटन को दबाने पर जुड़ेगा कनेक्शन… - April 18, 2026
- छत्तीसगढ़ में पुराने नोट-सिक्कों के नाम पर ठगी, हरियाणा से मास्टरमाइंड गिरफ्तार… - April 18, 2026
- छत्तीसगढ़ में मातम में बदलीं खुशियां : चौथिया कार्यक्रम में जा रही पिकअप पलटी, 1 की मौत और 17 घायल… - April 18, 2026

