मुंबई: मुंबई के कालाचौकी इलाके में एक महिला ने अपने पति और ससुरालवालों से कथित तौर पर लड़के के लिए ताने मिलने से परेशान हो कर अपनी तीन माह की बच्ची को घर में बनी पानी की टंकी में डुबा दिया।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना मंगलवार को कालाचौकी के फेरबंदर इलाके में संघर्ष सदन इमारत में हुई। अधिकारी ने बताया कि 36 वर्षीय आरोपी ने शुरू में दावा किया था कि मंगलवार को एक महिला उसके घर आई थी और उसने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर बच्चे को अगवा कर लिया है।
उन्होंने बताया कि मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की और संदिग्ध महिला का रेखाचित्र (स्केच) भी जारी किया। संदिग्ध का पता लगाने के लिए टीम गठित की गईं और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। अधिकारी ने कहा कि अपराध शाखा की एक टीम ने बृहस्पतिवार को शिकायतकर्ता और उसके पति को बुलाया ताकि घटना के बारे में और जानकारी मिल सके।
उन्होंने बताया कि इस दौरान पुलिस ने महिला को भरोसे में लेकर पूछताछ की,जिसपर महिला के अपना जुर्म कुबूल कर लिया। आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने बच्ची को पानी की टंकी में डाल दिया और यह टंकी घर में रखी है। पुलिस के अनुसार आरोपी का विवाह 2011 में हुआ था और उनके एक बच्ची है।
उसने बताया कि दूसरी बार गर्भवती होने पर उसके परिवार को गर्भ में बच्ची होने का अंदेशा हुआ और उन्होंने उसका गर्भपात करा दिया। इसी प्रकार तीन और बार महिला का गर्भपात कराया गया। उन्होंने बताया इस वर्ष अगस्त में उसने एक बच्ची को जन्म दिया जिसके बाद पूरे परिवार ने उससे संबंध समाप्त कर लिए। पुलिस ने शव बरामद कर लिया गया है और मामले की जांच चल रही है।
- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




