सारंगढ़। सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम दानसरा में आयोजित सेवा सेतु शिविर ग्रामीणों के लिए राहत और सुविधा का केंद्र बना। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में ग्रामीणों को जाति, आय, निवास एवं विवाह प्रमाणपत्र जैसी जरूरी शासकीय सेवाओं का लाभ मौके पर ही उपलब्ध कराया गया। इसके साथ ही आधार कार्ड अद्यतन की सुविधा भी प्रदान की गई।
शिविर के दौरान चम्पी सिदार, अनन्या राठिया, आरोन बनज, दिव्यांशु डहरे, आर्यन निषाद, नैना निषाद, शनि यादव और प्रिंस यादव को जाति प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। वहीं रूपा साहू, नीलमणी साहू, रानी डनसेना, राम कुमार, मनीषा अवध-तेजेश्वर को विवाह प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।
मौके पर ही प्रमाणपत्र मिलने से लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। ग्रामीणों ने कहा कि सामान्य तौर पर प्रमाणपत्र बनवाने के लिए उन्हें अलग-अलग सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं, लेकिन सेवा सेतु शिविर के माध्यम से गांव के पास ही आवश्यक सेवाएं उपलब्ध होने से उनका समय और मेहनत दोनों बची।
ग्रामीणों ने इस पहल को शासन की जनहितकारी योजनाओं को सीधे लोगों तक पहुंचाने वाला प्रभावी कदम बताया। उन्होंने गांव में शिविर आयोजित कर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य शासन एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया।

- महाराजा अग्रसेन जयंती पर सारंगढ़ में सजा संस्कृति और उल्लास का रंग… - October 8, 2026
- छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर बड़ा अपडेट, साय सरकार ने इस नियम में बदलाव, अब इन्हें नहीं कराना होगा एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन… - October 8, 2026
- शुगर हाई तो जेल में एंट्री नहीं: चीतल मांस कांड में आरोपी को बिलासपुर जेल प्रबंधन ने लौटाया, तीन घंटे खड़ा रहा वन अमला… - October 8, 2026
