जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़
कोरोना काल में जन जीवन बुरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ा दिया गया है ऐसे दौर में बहुत परिवार राशन व अन्य बुनियादी ची जों के लिए परेशान हाल भटक रहे हैं ऐसे तकलीफ के दौर में वार्ड नंबर 7 के युवा पार्षद आरिफ हुसैन ने पार्षद निधि से सुखा राशन जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया।
वार्ड नंबर 7 के युवा पार्षद आरिफ हुसैन ने पार्षद निधि से सुखा राशन पैकेट लोगों में बांटा है। गौरतलब है कि वार्ड नंबर 7 में अधिकांश कमजोर तब के रहवासी है जो रोज कमाते हैं तो उनका परिवार चलता है। लॉकडाउन में इन जैसे परिवारों में खाने की किल्लत है ऐसे समय आरिफ हुसैन पार्षद ने लोगों के घरों में जा कर राशन वितरण कर उन्हें राहत पहुंचाई है। कोरोना महामारी में लॉकडाउन के प्रारंभ से अपने वार्ड वासियों के लिए चिंतित पार्षद आरिफ हुसैन ने समाजसेवियों व अन्य लोगों के सहयोग से वार्ड के जरूरतमंद परिवारों में राशन की व्यवस्था कराई है। स्वास्थ्य सम्बन्धि सहयोग व वैक्सीनेशन के लिए वार्ड वासियों को प्रोत्साहित किया है। जुझारू व युवा पार्षद की हमेशा से कोशिश रही है कि वार्ड वासियों को हर संभव मदद व जानकारी समय पर मिलती रहे
- ‘एक पेड़ अडानी के नाम’ लगाकर रमेश खूंटे ने खोला मोर्चा..जल-जंगल-जमीन की बलि देकर वन महोत्सव का पाखंड कर रही सरकार- रमेश खूंटे - August 9, 2026
- सारंगढ़ में विकास की सौगात देंगे प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा, 10-11 अगस्त को जिले में रहेंगे… - August 9, 2026
- शराब तस्करों पर रायगढ़ पुलिस का शिकंजा, ढाबे से अवैध शराब जब्त… - August 9, 2026




