सारंगढ़। समाज कल्याण विभाग द्वारा ‘25 वर्षों सेवा, समर्पण, संकल्प’ अभियान के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का आयोजन 1 अक्टूबर को सुबह 11:30 बजे आशा निकेतन वृद्धाश्रम, सारंगढ़ में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठजनों की सुरक्षा, संरक्षण और सम्मान के लिए समाज में सकारात्मक वातावरण तैयार करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। इसके साथ ही सियान भोज का आयोजन कर बुजुर्गों के साथ आत्मीयता से समय बिताया गया। वरिष्ठ नागरिकों को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष ममता राजीव सिंह सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं नागरिक उपस्थित रहे। उपस्थित अतिथियों ने वरिष्ठजनों के अनुभव और मार्गदर्शन को समाज के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए उनके सम्मान और संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया।
समाज कल्याण विभाग ने आम नागरिकों से अपील की कि वे अपने परिवार एवं आसपास के वरिष्ठजनों का सम्मान करें, उनकी आवश्यकताओं का ध्यान रखें और समय-समय पर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। विभाग ने कहा कि बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनके प्रति सम्मान एवं संवेदनशीलता प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।


- ग्राम विकास में अब विज्ञान और सहभागिता का जोर… - October 1, 2026
- सियान के संगवारी में बुजुर्गों संग बच्चों की सजी अनोखी चौपाल… - October 1, 2026
- सियान बोझ नहीं, समाज की जड़ हैं… सम्मान और सहारे की जरूरत… - October 1, 2026
