सारंगढ़। विकासखंड बरमकेला के ग्राम पंचायत तौसीर में अटल डिजिटल सेवा केंद्र का शुभारंभ जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय नायक, जनपद पंचायत अध्यक्ष डॉ. विद्या चौहान एवं जिला पंचायत सदस्य व कृषि सभापति डॉ. अभिलाषा नायक की उपस्थिति में किया गया। केंद्र के शुरू होने से ग्रामीणों को विभिन्न ऑनलाइन एवं डिजिटल सेवाओं के लिए अब दूर-दराज के क्षेत्रों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
अटल डिजिटल सेवा केंद्र के माध्यम से ग्रामीणों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी, ऑनलाइन आवेदन, प्रमाण-पत्र बनवाने, पंजीयन, दस्तावेजों से संबंधित कार्य सहित अनेक शासकीय एवं डिजिटल सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी। इससे ग्रामीणों का समय और आने-जाने का खर्च बचने के साथ ही सरकारी सेवाओं तक उनकी पहुंच भी आसान होगी।
शुभारंभ अवसर पर अतिथियों ने कहा कि डिजिटल सेवाओं का विस्तार ग्रामीण क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण कदम है। गांव में ही ऑनलाइन सुविधाएं उपलब्ध होने से आम लोगों को शासकीय योजनाओं और सेवाओं का लाभ लेने में सहूलियत मिलेगी। विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं, किसानों एवं ऐसे ग्रामीणों को इसका लाभ मिलेगा, जिन्हें छोटे-छोटे ऑनलाइन कार्यों के लिए अन्य स्थानों पर निर्भर रहना पड़ता था।
कार्यक्रम में जनपद सदस्य हेमकुंवर चौहान, मंडल अध्यक्ष राजकिशोर पटेल, मंडल अध्यक्ष शारदा मालाकार, पूर्व अध्यक्ष चक्रधर पटेल, नारायण प्रधान, गोकुल विश्वकर्मा, जय किशन पटेल, नंद लाल पटेल, तौसीर सरपंच खिरमती पटेल, बिलाईगढ़ सरपंच बलराम पटेल, सचिव धनेश चौहान, एडीईओ चक्रधर पटेल सहित पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


- नवरात्र-दशहरा पर सुरक्षा चाक-चौबंद, सड़क हादसों पर कलेक्टर सख्त… - September 30, 2026
- हरदी में वरिष्ठ नागरिकों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर… - September 30, 2026
- सारंगढ़ की नन्हीं रिपोर्टर खुशबू ने सिविल सर्जन का लिया इंटरव्यू, मासूम सवालों ने जीता दिल… - September 30, 2026
