सारंगढ़। सेवा संकल्प अभियान के तहत सेजेस स्कूल सारंगढ़ में आयोजित विकासखंड स्तरीय सेवा चित्र कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में पहुंचने से पहले पाण्डेय प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी के साथ सरिया क्षेत्र के पोरथ, ठेगाकोट और नदीगांव के बाढ़ प्रभावित गांवों के दौरे पर थे।
भारी बारिश और नदी के उफान के बीच बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लगातार भ्रमण कर उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की तथा राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। इसके बाद वे सीधे सेजेस स्कूल सारंगढ़ पहुंचे और कार्यक्रम में शामिल होकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
अपने उद्बोधन में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने कहा कि शिक्षक देश के भविष्य के निर्माता हैं। सेवा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ किया गया कार्य ही सच्ची शिक्षा और समाज सेवा का आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ सेवा, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी सौम्या ठाकुर, प्राचार्य विभावरी सिंह ठाकुर, राजेश देवांगन, मुकेश पटेल सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की खास बात रही कि विद्यालय की सभी शिक्षिकाएं छत्तीसगढ़ी पारंपरिक परिधान एवं आभूषण में नजर आईं। पारंपरिक वेशभूषा ने कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की संस्कृति और लोक परंपराओं की आकर्षक झलक प्रस्तुत की।


- आयकर रिटर्न की डेडलाइन बढ़ी, व्यापारियों को बड़ी राहत… - September 29, 2026
- जनदर्शन में उमड़ी फरियादें, कलेक्टर ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश… - September 29, 2026
- साइबर ठगी से बचने 68 जगह चौपाल, 7150 लोगों को किया जागरूक… - September 29, 2026
