सारंगढ़। कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू एवं जिला पंचायत सीईओ ऋषिकेश तिवारी के मार्गदर्शन में जिला पंचायत कार्यालय में वीबीजी-रामजी योजना के तहत ग्राम विकास कार्य योजना के निर्माण एवं प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जिले के तीनों विकासखंडों के कार्यक्रम अधिकारी एवं तकनीकी सहायक शामिल हुए।
प्रशिक्षण के दौरान मास्टर प्रशिक्षक शशिकांत गुप्ता एवं किशन जायसवाल ने ग्राम विकास कार्ययोजना से जुड़े प्रावधानों, प्रक्रियाओं तथा उसके क्रियान्वयन के विभिन्न पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्राम स्तर पर उपलब्ध संसाधनों और स्थानीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों का चयन किया जाना महत्वपूर्ण है।
राज्य स्तरीय प्रशिक्षक विभाष चौबे भी ऑनलाइन माध्यम से प्रशिक्षण से जुड़े। उन्होंने प्रत्यक्ष प्रदर्शन के माध्यम से ग्राम विकास कार्ययोजना तैयार करने की प्रक्रिया समझाई। इस दौरान ग्राम स्तर की आवश्यकताओं के आधार पर संभावित कार्यों की पहचान, उनकी प्राथमिकता तय करने तथा उपयुक्त कार्यों के चयन की प्रक्रिया को उदाहरणों के साथ समझाया गया।
प्रशिक्षण में अधिकारियों एवं तकनीकी सहायकों ने कार्ययोजना निर्माण और उसके क्रियान्वयन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर सवाल पूछे। प्रशिक्षकों ने उनकी जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए योजना को बेहतर तरीके से लागू करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अधिकारियों ने प्रशिक्षण को ग्राम पंचायतों में योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्यों के चयन एवं क्रियान्वयन की दिशा में उपयोगी बताया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राम स्तर की वास्तविक जरूरतों के अनुरूप विकास कार्यों की प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करना रहा।

- आयकर रिटर्न की डेडलाइन बढ़ी, व्यापारियों को बड़ी राहत… - September 29, 2026
- जनदर्शन में उमड़ी फरियादें, कलेक्टर ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश… - September 29, 2026
- साइबर ठगी से बचने 68 जगह चौपाल, 7150 लोगों को किया जागरूक… - September 29, 2026
