बिलाईगढ़। सेवा संकल्प अभियान के तहत संकुल बांसउरकुली एवं सुतीउरकुली में शनिवार को संकुल स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी कल्पनाशक्ति, रचनात्मकता और विचारों को रंगों एवं प्रभावी शब्दों के माध्यम से प्रस्तुत किया।
चित्रकला प्रतियोगिता के प्राथमिक स्तर में संकुल बांसउरकुली से शासकीय प्राथमिक शाला बांसउरकुली के विशाल यादव तथा संकुल सुतीउरकुली से प्राथमिक शाला सुतीउरकुली की प्राची यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं माध्यमिक स्तर पर बांसउरकुली संकुल के अंश खड़िया एवं सुतीउरकुली संकुल के छुईहा की भूमि साहू प्रथम रहीं।
इसी प्रकार भाषण प्रतियोगिता के प्राथमिक स्तर में बांसउरकुली संकुल से लिलम ध्रुव तथा सुतीउरकुली संकुल से शिवानी सिदार ने प्रथम स्थान हासिल किया। माध्यमिक स्तर में बांसउरकुली संकुल से डिम्पल साहू तथा सुतीउरकुली संकुल से छुईहा की अंजलि टंडन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने विकसित भारत के संकल्प, राष्ट्र निर्माण और जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना को अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति के जरिए सामने रखा। आयोजन ने बच्चों में प्रतिभा, आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति कौशल को बढ़ावा देने का अवसर प्रदान किया।
कार्यक्रम में दिनेश साहू, रमेश पैकरा, विनोद डड़सेना, अरुण टंडन, रूपनाथ ध्रुव, लालजी हिरवानी, राजेंद्र केंवट सहित शिक्षकगण उपस्थित रहे।


- छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें तय… - September 21, 2026
- सारंगढ़ में ट्रक रोककर लूट की वारदात का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार…विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा… - September 21, 2026
- सारंगढ़ की खेल प्रतिभा का जलवा, राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में 14 पदक… - September 21, 2026
