सारंगढ़। आगामी जनगणना 2026-27 को लेकर अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की जातिगत गणना की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। ओबीसी महासभा के प्रदेश सह सचिव सतीश यादव ने जनगणना प्रपत्र में OBC के लिए अलग कॉलम शामिल करने की मांग उठाते हुए इसे सामाजिक न्याय और अधिकारों से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा बताया है।
सतीश यादव ने कहा कि देश में अंतिम बार जातिगत जनगणना 1931 में हुई थी। इसके बाद लंबे समय से OBC आबादी की वैज्ञानिक एवं आधिकारिक गणना नहीं हुई है। ऐसे में वर्तमान जनसंख्या में OBC वर्ग की वास्तविक संख्या कितनी है, इसका स्पष्ट आंकड़ा उपलब्ध नहीं है।
उन्होंने मांग रखी कि जिस प्रकार अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) की गणना की जाती है, उसी तरह जनगणना फॉर्म में OBC के लिए अलग कॉलम बनाया जाए, ताकि पारदर्शी और वैज्ञानिक तरीके से आंकड़े सामने आ सकें।

75 दिनों का जन-जागरण अभियान
सतीश यादव ने कहा कि जनगणना की प्रक्रिया शुरू होने से पहले का समय बेहद महत्वपूर्ण है। OBC महासभा द्वारा समाज के बुद्धिजीवियों, युवाओं और नागरिकों को जोड़ते हुए जन-जागरण अभियान चलाने की तैयारी की जा रही है। अभियान के माध्यम से जातिगत आंकड़ों, सामाजिक प्रतिनिधित्व और अधिकारों को लेकर लोगों को जागरूक किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक एवं पारदर्शी गिनती से ही OBC वर्ग की वास्तविक जनसंख्या का आंकड़ा सामने आएगा, जिससे सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों पर तथ्यात्मक आधार मजबूत होगा।
सतीश यादव ने समाज के लोगों से अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि “जय जवान, जय किसान, सारे OBC एक समान” के नारे के साथ हक और अधिकार की आवाज को हर घर तक पहुंचाया जाएगा।
- सारंगढ़ : गणेश पंडाल से भजन की किताब लेने घर लौट रहे चचेरे भाई की बेरहमी से हत्या…जमीन के पुराने विवाद में भाई बना भाई का कातिल..पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर दबोचा… - September 19, 2026
- मोदी के जन्मदिवस पर दरगाह में चादर पेश, अमन-चैन की मांगी दुआ… - September 19, 2026
- सारंगढ़ में मिशन शक्ति के तहत निकली भर्ती, 3 पदों पर मौका 5 अक्टूबर तक करें आवेदन… - September 19, 2026
