सारंगढ़। महिलाओं की सुरक्षा, सहायता और सशक्तिकरण के लिए संचालित मिशन शक्ति योजना के अंतर्गत सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण केंद्र (हब) के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा इच्छुक अभ्यर्थियों से 5 अक्टूबर 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
जारी विज्ञप्ति के अनुसार आईटी असिस्टेंट, कार्यालय सहायक और डाटा एंट्री ऑपरेटर (PMMVY) के एक-एक पद पर भर्ती की जाएगी। आईटी असिस्टेंट के लिए ₹20,900 प्रतिमाह एवं वेतन मैट्रिक्स लेवल-7, कार्यालय सहायक के लिए ₹18,420 प्रतिमाह एवं लेवल-6, जबकि डाटा एंट्री ऑपरेटर (PMMVY) के लिए ₹14,200 प्रतिमाह एवं लेवल-4 निर्धारित किया गया है।

डाक से भेजना होगा आवेदन
इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर अपना आवेदन जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, खेलभाठा मैदान के पीछे, सारंगढ़, पिन-496445, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के पते पर भेज सकते हैं। आवेदन पंजीकृत डाक, स्पीड पोस्ट अथवा कोरियर के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।
आवेदन 5 अक्टूबर 2026 तक कार्यालयीन समय में कार्यालय को प्राप्त होना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन भेजने से पहले पदवार शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, अनुभव, आवश्यक दस्तावेज, चयन प्रक्रिया और अन्य शर्तों की जानकारी आधिकारिक विज्ञप्ति में अच्छी तरह जांच लें।
भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं आवेदन प्रक्रिया जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित विज्ञप्ति में उपलब्ध है।
- सारंगढ़ : गणेश पंडाल से भजन की किताब लेने घर लौट रहे चचेरे भाई की बेरहमी से हत्या…जमीन के पुराने विवाद में भाई बना भाई का कातिल..पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर दबोचा… - September 19, 2026
- मोदी के जन्मदिवस पर दरगाह में चादर पेश, अमन-चैन की मांगी दुआ… - September 19, 2026
- सारंगढ़ में मिशन शक्ति के तहत निकली भर्ती, 3 पदों पर मौका 5 अक्टूबर तक करें आवेदन… - September 19, 2026
