सारंगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं उनके सार्वजनिक जीवन के 25 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सारंगढ़ के मोतीबाग के सामने स्थित बंजारी वाले बाबा हजरत शेर अली आगा रह. की दरगाह शरीफ में चादर पेश की गई। इस दौरान मुस्लिम समाज की बहनों ने अकीदत और मोहब्बत के साथ दरगाह में चादर चढ़ाकर प्रधानमंत्री के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की दुआ मांगी।
कार्यक्रम में देश की अमन-शांति, तरक्की, खुशहाली और आपसी भाईचारे के लिए भी विशेष दुआ की गई। चादर पेश करने के बाद उपस्थित लोगों के बीच मिठाई का वितरण किया गया।
इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मखमूर इकबाल खान ने चादर पेश की। कार्यक्रम में रेहाना खान, आशिया सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज की बहनें मौजूद रहीं।
दरगाह शरीफ में आयोजित यह आयोजन सामाजिक सौहार्द, आपसी भाईचारे और एकता का संदेश देता नजर आया। उपस्थित लोगों ने देश की तरक्की और समाज में शांति एवं सद्भाव कायम रहने की कामना की।


- सारंगढ़ : गणेश पंडाल से भजन की किताब लेने घर लौट रहे चचेरे भाई की बेरहमी से हत्या…जमीन के पुराने विवाद में भाई बना भाई का कातिल..पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर दबोचा… - September 19, 2026
- मोदी के जन्मदिवस पर दरगाह में चादर पेश, अमन-चैन की मांगी दुआ… - September 19, 2026
- सारंगढ़ में मिशन शक्ति के तहत निकली भर्ती, 3 पदों पर मौका 5 अक्टूबर तक करें आवेदन… - September 19, 2026
