सारंगढ़। विकासखंड अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला दहिदा में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम को लेकर 17 सितंबर 2026 की पूर्व तैयारी शुरू हो गई है। प्रधान पाठक प्रियंका गोस्वामी की अगुवाई में विद्यालय परिसर में अभियान को सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।
तैयारी में विद्यालय के पालक, छात्र-छात्राएं, शिक्षक एवं समुदाय के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। इस दौरान अभियान के उद्देश्य और कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से संचालित करने को लेकर सामूहिक रूप से योजना बनाई गई। विद्यालय परिवार ने अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ने तथा सेवा और सहभागिता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
प्रधान पाठक प्रियंका गोस्वामी ने सभी से अपील करते हुए कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्वलित कर कार्यक्रम को शत-प्रतिशत सफल बनाएं। उन्होंने पालकों, विद्यार्थियों, शिक्षकों और समुदाय के लोगों से सक्रिय सहभागिता निभाने का आग्रह किया।
विद्यालय में अभियान को लेकर उत्साह का माहौल है। शिक्षक एवं पालक मिलकर अभियान की जानकारी लोगों तक पहुंचाने तथा कार्यक्रम में व्यापक सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए प्रयासरत हैं। सामूहिक सहभागिता के साथ विद्यालय परिवार ने सेवा, समर्पण और सामाजिक सरोकार की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।


- दिल्ली की जिम्मेदारी से बढ़ा छत्तीसगढ़ का गौरव, अमर पारवानी बने कैट के प्रदेश प्रभारी… - September 16, 2026
- सारंगढ़:कलेक्टर पद्मिनी साहू ने बताया सेवा संकल्प अभियान का पूरा प्लान, 17 सितंबर को जिले में जगमगाएंगे 5 लाख से अधिक दीप… - September 16, 2026
- सारंगढ़:ऋषि पंचमी पर गूंजे काश्यप मुनि के जयकारे, एकता और भाईचारे का दिया संदेश… - September 16, 2026
