सारंगढ़। सेवा संकल्प अभियान के तहत जनस्वास्थ्य और सामाजिक सरोकार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा 17 सितंबर 2026 को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू के निर्देश एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुष्पेंद्र वैष्णव के मार्गदर्शन में यह शिविर जिला चिकित्सालय सारंगढ़, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ एवं बरमकेला में आयोजित होगा।
शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने रक्तदाताओं की सुविधा और सुरक्षित रक्त संग्रहण को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। शिविर के माध्यम से नागरिकों को रक्तदान के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक लोगों को इस मानवीय पहल से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग ने “रक्तदान करें, जीवन बचाएं—सुरक्षित रक्त, जीवन सुरक्षित” का संदेश देते हुए नागरिकों से शिविर में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की है। सीएमएचओ डॉ. पुष्पेंद्र वैष्णव ने बताया कि रक्तदान का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों, दुर्घटनाओं तथा गंभीर मरीजों के उपचार के दौरान समय पर रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद मरीज के लिए जीवन बचाने का माध्यम बन सकता है।
जिला प्रशासन ने युवाओं, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों से अधिकाधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की है। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने रक्तदान को महादान बताते हुए लोगों से मानवता की सेवा के इस पुनीत कार्य से जुड़ने का आह्वान किया है।
जिला चिकित्सालय सहित सभी निर्धारित केंद्रों पर रक्तदाताओं के लिए आवश्यक एवं समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित यह रक्तदान शिविर सामाजिक सहभागिता और मानव सेवा की भावना को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।


- दिल्ली की जिम्मेदारी से बढ़ा छत्तीसगढ़ का गौरव, अमर पारवानी बने कैट के प्रदेश प्रभारी… - September 16, 2026
- सारंगढ़:कलेक्टर पद्मिनी साहू ने बताया सेवा संकल्प अभियान का पूरा प्लान, 17 सितंबर को जिले में जगमगाएंगे 5 लाख से अधिक दीप… - September 16, 2026
- सारंगढ़:ऋषि पंचमी पर गूंजे काश्यप मुनि के जयकारे, एकता और भाईचारे का दिया संदेश… - September 16, 2026
