सारंगढ़। केशरवानी समाज द्वारा 15 सितंबर 2026 को ऋषि पंचमी के पावन अवसर पर केशरवानी धर्मशाला सारंगढ़ में धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान काश्यप मुनि जी की विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। इस दौरान समाज की सुख-समृद्धि, एकता, खुशहाली एवं निरंतर उन्नति की कामना की गई।
पूजा-अर्चना में समाज के संरक्षक, वरिष्ठजन, सामाजिक बंधु, केशरवानी सेवा समिति, महिला समिति एवं तरुण समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सामूहिक रूप से सहभागिता की। बड़ी संख्या में समाजबंधुओं की उपस्थिति से धर्मशाला परिसर में श्रद्धा, उत्साह और आत्मीयता का माहौल बना रहा। सभी ने धार्मिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए समाज की एकजुटता एवं सामाजिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लिया।
धार्मिक कार्यक्रम के पश्चात केशरवानी सेवा समिति की ओर से समाजबंधुओं के लिए प्रसाद एवं स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई। आयोजन के माध्यम से समाज में आपसी भाईचारा, एकता, धार्मिक आस्था और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में केशरवानी सेवा समिति, महिला समिति एवं तरुण समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। आयोजन के समापन अवसर पर आयोजकों ने कार्यक्रम में शामिल सभी समाजबंधुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
केशरवानी सेवा समिति के अध्यक्ष निखिल कुमार बानी ने महिला समिति अध्यक्ष अल्का केशरवानी, तरुण समिति अध्यक्ष शुभम केशरवानी सहित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को ऋषि पंचमी की शुभकामनाएं दीं और आयोजन को सफल बनाने में दिए गए सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

- दिल्ली की जिम्मेदारी से बढ़ा छत्तीसगढ़ का गौरव, अमर पारवानी बने कैट के प्रदेश प्रभारी… - September 16, 2026
- सारंगढ़:कलेक्टर पद्मिनी साहू ने बताया सेवा संकल्प अभियान का पूरा प्लान, 17 सितंबर को जिले में जगमगाएंगे 5 लाख से अधिक दीप… - September 16, 2026
- सारंगढ़:ऋषि पंचमी पर गूंजे काश्यप मुनि के जयकारे, एकता और भाईचारे का दिया संदेश… - September 16, 2026
