ओटीटी की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान और फैन फॉलोइंग बनाने वाले दो शानदार कलाकार प्रतीक गांधी और अरशद वारसी अब एक साथ एक क्रिमिनल ड्रामा में भौकाल मचाने वाले हैं।

फिल्म का नाम है घमासान और इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।
‘घमासान’ का ट्रेलर रिलीज
घमासान का ट्रेलर रिलीज हो गया है जिसमें प्रतीक गांधी एक पुलिस ऑफिसर के रूप में और अरशद वारसी एक अपराधी के किरदार में आमने-सामने हैं।
प्रतीक गांधी (Pratik Gandhi), अरशद वारसी (Arshad Warsi) और इशिता दत्ता (Ishita Dutta) की अहम भूमिकाओं वाली फिल्म ‘घमासान’ दर्शकों को एक रोमांचक अनुभव देने का वादा करती है। इस फिल्म का ट्रेलर आज, 31 अगस्त को रिलीज कर दिया गया है। तिग्मांशु धूलिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को सत्ता, खोज और अस्तित्व की लड़ाई वाली एक दमदार दुनिया की पहली झलक दिखाता है।
प्रतीक और अरशद के बीच होगा घमासान
महाराज के रोल में अरशद वारसी और आदित्य के रोल में प्रतीक गांधी के बीच का टकराव पुलिस और अपराधी के बीच की आम लड़ाई से कहीं आगे की चीज है। यह सत्ता, वफादारी, राजनीति और अस्तित्व से बने पूरे सिस्टम पर कब्जे की एक बड़ी लड़ाई है, जहां कोई साफ-सुथरा हीरो नहीं होता बल्कि कहानी ग्रे शेड में चलती हुई दिखाई देती है, जिसमें पूरी तरह ना कुछ सही और पूरी तरह ना कुछ गलत होता है।
यह पहली बार होगा जब स्क्रीन पर अरशद और प्रतीक एक साथ नजर आएंगे। इसके पहले दोनों ने ओटीटी पर कई बेहतरीन फिल्में और सीरीज दी हैं। प्रतीक गांधी ने जहां स्कैम 1992, सारे जहां से अच्छा जैसी सीरीज के जरिए दर्शकों का प्यार पाया वहीं अरशद ने असुर, प्रीतम एंड पेड्रो जैसी सीरीज के जरिए सराहना पाई। ओटीटी के इन दोनों धुरंधरों को एक साथ स्क्रीन पर देखना दर्शकों के लिए एक नया एक्पीरियंस होगा।
कब और कहां रिलीज होगी घमासान?
प्रतीक गांधी और अरशद वारसी स्टारर घमासान 11 सितंबर को ZEE5 पर रिलीज होने जा रही है। हिंदी भाषी इलाके की पृष्ठभूमि पर बनी ‘घमासान’ में धूलिया की अनोखी कहानी कहने की शैली झलकती है। फिल्म में प्रतीक और अरशद के साथ इशिता दत्ता, राजपाल यादव जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।
- एसपी सुनील शर्मा का अपराधियों पर शिकंजा, 20 बदमाशों की परेड से बरमकेला में पुलिस का सख्त संदेश… - September 1, 2026
- इस जन्माष्टमी पंचामृत से बनाएं ये टेस्टी केक, एकदम नई और सिंपल रेसिपी… - September 1, 2026
- तेजी से वजन घटाने पर बाल ज्यादा क्यों झड़ने लगते हैं? डॉक्टर से जानें कारण… - September 1, 2026
