सारंगढ़: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने और उसमें एससी-एसटी एक्ट की धाराएं लगाए जाने के बाद सियासत गरमा गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बिनोद भारद्वाज ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर सीधा निशाना साधते हुए इसे राजनीति से प्रेरित और एक सोची-समझी साजिश करार दिया है।

भारद्वाज ने हल्द्वानी घटना का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम के बाद जिस तरह ‘शुद्धिकरण’ जैसी छुआछूत की घटनाएं सामने आईं, उस पर असली दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उल्टा दलित-शोषित समाज के हक में आवाज उठाने वाले राहुल गांधी पर ही एफआईआर दर्ज करा दी गई।
बिनोद भारद्वाज ने कड़े शब्दों में कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारें राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता और जनता के बीच उनकी मजबूत आवाज से घबरा चुकी हैं। जब भाजपा राजनीतिक मैदान में कांग्रेस का मुकाबला नहीं कर पाती, तो वह पुलिस और झूठे मुकदमों का सहारा लेती है।
एससी-एसटी एक्ट जैसी सख्त धाराओं का इस्तेमाल राहुल गांधी की छवि धूमिल करने और विपक्ष की बुलंद आवाज को दबाने के लिए किया जा रहा है। हल्द्वानी मामले में छुआछूत जैसी कुरीतियों पर बोलने वालों को निशाना बनाया जा रहा है, जबकि असल अपराधियों को संरक्षण मिल रहा है।
कांग्रेस नेता ने स्पष्ट किया कि भाजपा के इन हथकंडों से न तो राहुल गांधी डरने वाले हैं और न ही कांग्रेस कार्यकर्ता पीछे हटने वाले हैं।
”भाजपा की इस दमनकारी नीति का मुंहतोड़ जवाब सड़क से लेकर न्यायालय तक दिया जाएगा। जनता अब भाजपा के इन राजनैतिक स्टंट्स को समझ चुकी है और आने वाले समय में इसका करारा जवाब देगी।” – बिनोद भारद्वाज,
- एसपी सुनील शर्मा की सख्ती से बदमाशों में खौफ, सारंगढ़ में हुई अपराधियों की परेड… - August 31, 2026
- बिलासपुर में क्यों पड़ा नगझर का रिकॉर्ड? सक्ती में स्थानांतरण की उठी मांग… - August 31, 2026
- राहुल गांधी पर FIR दर्ज कराना लोकतंत्र की हत्या -बिनोद भारद्वाज भाजपा की दमनकारी नीति का सड़क से कोर्ट तक देंगे जवाब.. - August 31, 2026
