सारंगढ़:
उत्तराखंड के हल्द्वानी में राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा समर्थकों द्वारा सभा स्थल का तथाकथित ‘शुद्धिकरण’ किए जाने और इस जातीय भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाने पर राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराए जाने पर रमेश खूंटे ने तीखा हमला बोला है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने इसे भारतीय जनता पार्टी की घृणित और घटिया दलित-विरोधी मानसिकता का प्रत्यक्ष प्रमाण बताया है।

‘जब खड़गे जी सुरक्षित नहीं, तो आम दलित का क्या होगा?’
रमेश खूंटे ने कड़े शब्दों में कहा कि देश के सर्वोच्च राजनीतिक पद पर बैठे एक दलित नेता और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का इस तरह जातीय आधार पर अपमान करना बेहद शर्मनाक और निंदनीय है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब शीर्ष नेतृत्व में बैठे नेताओं को इस तरह जातिवाद का दंश झेलना पड़ रहा है, तो समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े आम गरीब और दलित वर्ग पर कितना अत्याचार होता होगा?
श्री खूंटे ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि एक तरफ भाजपा के इशारे पर कार्यकर्ता सभा स्थल को धोकर घृणित मानसिकता का प्रदर्शन करते हैं, और दूसरी तरफ जब राहुल गांधी इस जातीय भेदभाव के खिलाफ दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं, तो उन्हीं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी जाती है। उन्होंने सवाल किया कि क्या दोषियों को सजा देने की मांग करना राहुल गांधी के लिए अपराध हो गया?
रमेश खूंटे ने हुंकार भरते हुए कहा कि
राहुल गांधी देश के दलितों, वंचितों और शोषितों की मजबूत ढाल हैं। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता उनके साथ मुस्तैदी से खड़ा है।
यदि दलितों और पीड़ितों के हक में आवाज उठाना जुर्म है और इसके लिए एफआईआर होती है, तो सरकार कांग्रेस के हर कार्यकर्ता पर एफआईआर दर्ज करे, हम जेल जाने को तैयार हैं।
सरकार अपने आरोपी कार्यकर्ताओं को बचाना बंद करे और मामले की गंभीरता को देखते हुए दोषियों पर तत्काल SC/ST एक्ट के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई करे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोलते हुए रमेश खूंटे ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री को कम से कम ऐसे संवेदनशील मामलों में निष्पक्ष होकर कार्रवाई करानी चाहिए, लेकिन वे केवल वोट की राजनीति में व्यस्त हैं। भाजपा शासन में जातीय उत्पीड़न की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं और देश का सामाजिक सौहार्द बिगड़ा है। आज पूरा देश मोदी सरकार की इस विभाजनकारी कार्यशैली से खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है।
- राहुल गांधी पर FIR दर्ज कराना लोकतंत्र की हत्या -बिनोद भारद्वाज भाजपा की दमनकारी नीति का सड़क से कोर्ट तक देंगे जवाब.. - August 31, 2026
- कांग्रेस अध्यक्ष का ‘शुद्धिकरण’ और राहुल गांधी पर FIR, भाजपा की दलित-विरोधी मानसिकता का परिचय – रमेश खूंटे दलितों पर अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाना अपराध है तो हम सब पर दर्ज करो एफआईआर… - August 31, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप को माजदा ने मारी टक्कर, 2 की मौत..जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय पहुंचे अस्पताल.. - August 31, 2026
