सारंगढ़-बिलाईगढ़:
सारंगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत सुलोनी से एक बेहद दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां गांव के ही एक तालाब में यादव परिवार की महिला कमला यादव उम्र लगभग 55 वर्ष का शव संदिग्ध परिस्थितियों में तैरता हुआ मिला। सुबह-सुबह तालाब में महिला की लाश देखने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई।
मौत के कारणों पर सस्पेंस जारी-
मृतका की शिनाख्त यादव परिवार की महिला के रूप में की गई है। हालांकि, यह घटना महज एक हादसा है या इसके पीछे कोई और वजह है, इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है। मौत के असल कारणों को लेकर स्थिति फिलहाल पूरी तरह अस्पष्ट बनी हुई है।
गांव में चर्चाओं का बाज़ार गर्म-
घटना के बाद से ही तालाब के आसपास ग्रामीणों का जमावड़ा लगा हुआ है। मामले की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस को भी अवगत कराया गया है। पुलिस के मौके पर पहुंचने और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी। फिलहाल इस घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की आशंकाएं और चर्चाएं व्याप्त हैं।
- क्रांतिकारी शिक्षक संघ का पुनर्गठन, महंगू दास भारद्वाज बने कार्यकारी जिलाध्यक्ष… - October 15, 2026
- खबर का असर: नहर देखने पहुंचे एसडीओ, सफाई का भरोसा… - October 15, 2026
- सारंगढ़ में टाइप-1 डायबिटीज क्लिनिक शुरू, बच्चों को मुफ्त इंसुलिन किट… - October 15, 2026
