सारंगढ़-बिलाईगढ़, 29 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के हजारों विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य के शासकीय एवं निजी महाविद्यालयों में अभी भी रिक्त सीटों पर प्रवेश लेने के इच्छुक छात्र-छात्राओं को एक और मौका दिया गया है। छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कॉलेजों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 अगस्त 2026 तक कर दी है।
प्रदेश के जिन शासकीय और निजी महाविद्यालयों में विभिन्न पाठ्यक्रमों की सीटें अभी भी रिक्त हैं, वहां पात्र विद्यार्थी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार 31 अगस्त तक प्रवेश ले सकेंगे। शासन के इस निर्णय से विशेष रूप से उन विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिली है, जो किसी कारणवश पूर्व निर्धारित समय सीमा के भीतर दाखिले की प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए थे।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्राचार्य स्तर पर प्रवेश की समय सीमा 31 जुलाई 2026 तक निर्धारित की गई थी, जबकि कुलपति की अनुमति से प्रवेश के लिए 14 अगस्त 2026 तक का समय दिया गया था। इसके बावजूद कई महाविद्यालयों में सीटें रिक्त रह गई थीं।
दूर-दराज और ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले कई अभ्यर्थी भी विभिन्न कारणों से समय पर आवेदन और प्रवेश प्रक्रिया पूरी नहीं कर सके थे। इसी स्थिति को ध्यान में रखते हुए राज्य शासन ने विद्यार्थियों के हित में प्रवेश की तिथि बढ़ाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।
अब रिक्त सीटों पर दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों से अपील की गई है कि वे देरी न करते हुए अपने नजदीकी अथवा संबंधित महाविद्यालय से संपर्क कर प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त करें और 31 अगस्त से पहले आवश्यक कार्रवाई पूरी कर लें। यह तिथि बढ़ोतरी उन विद्यार्थियों के लिए शिक्षा की राह आसान करने वाली बड़ी राहत साबित हो सकती है।
- थाना प्रभारी प्रमोद यादव की पुलिसिंग का दमदार असर, मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश,8 बाइक बरामद… - October 14, 2026
- राष्ट्रीय महासचिव लखन दास जी की कार्यशैली से प्रभावित होकर दिग्गज समाजसेवी रामरंग वैष्णव एवं पूर्व एसडीओपी सविता दास छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा में शामिल…अन्य संगठन के अध्यक्ष पद के दोनों मजबूत दावेदारों ने थामा महासभा का दामन…वैष्णव समाज और जनसेवा के लिए केवल 5811 ही सच्चा मंच – रामरंग - October 14, 2026
- दिव्यांगजनों को मिली सौगात, सहायता उपकरणों से लेकर आर्थिक मदद तक का लाभ…सारंगढ़ में सेवा संकल्प अभियान के तहत लगा विशेष शिविर, 281 दिव्यांगजन हुए लाभान्वित… - October 14, 2026
