सारंगढ़-बिलाईगढ़, 29 अगस्त 2026। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बिलाईगढ़ के न्यायालय द्वारा ग्राम नगरदा से जुड़े नामांतरण प्रकरण में हितबद्ध पक्षकारों को आवश्यक सूचना जारी करते हुए निर्धारित तिथि पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। यह मामला तहसील बिलाईगढ़, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ से संबंधित है और वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है।
प्रकरण में अपीलार्थी मिलवना उर्फ राममिलन पिता जनकराम, जाति केवट, निवासी ग्राम नगरदा हैं। वहीं प्रकरण के उत्तरवादी रामकुमार पिता फूलसिंग एवं तिजमती पिता फूलसिंग, जाति केवट, निवासी ग्राम नगरदा हैं।
जानकारी के अनुसार, अपीलार्थी द्वारा नायब तहसीलदार बिलाईगढ़ के नामांतरण प्रकरण क्रमांक एम.डी.जे. 202601321900037, अ/27 वर्ष 2024-25 में पारित आदेश दिनांक 17 फरवरी 2026 से क्षुब्ध होकर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बिलाईगढ़ के न्यायालय में अपील प्रस्तुत की गई है।
न्यायालय ने मामले से जुड़े सभी हितबद्ध पक्षकारों को 31 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे स्वयं अथवा अपने अभिभाषक या अधिकृत प्रतिनिधि के माध्यम से उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान पक्षकार अपना दावा, आपत्ति अथवा जवाब न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं।
न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि के बाद प्रस्तुत किए जाने वाले किसी भी दावा या आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। ऐसे में संबंधित पक्षकारों से समय पर उपस्थित होकर अपनी बात रखने की अपील की गई है।
- थाना प्रभारी प्रमोद यादव की पुलिसिंग का दमदार असर, मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश,8 बाइक बरामद… - October 14, 2026
- राष्ट्रीय महासचिव लखन दास जी की कार्यशैली से प्रभावित होकर दिग्गज समाजसेवी रामरंग वैष्णव एवं पूर्व एसडीओपी सविता दास छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा में शामिल…अन्य संगठन के अध्यक्ष पद के दोनों मजबूत दावेदारों ने थामा महासभा का दामन…वैष्णव समाज और जनसेवा के लिए केवल 5811 ही सच्चा मंच – रामरंग - October 14, 2026
- दिव्यांगजनों को मिली सौगात, सहायता उपकरणों से लेकर आर्थिक मदद तक का लाभ…सारंगढ़ में सेवा संकल्प अभियान के तहत लगा विशेष शिविर, 281 दिव्यांगजन हुए लाभान्वित… - October 14, 2026
