सारंगढ़-बिलाईगढ़, 29 अगस्त 2026। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बिलाईगढ़ के न्यायालय में भूमि नामांतरण से जुड़े एक महत्वपूर्ण अपील प्रकरण की सुनवाई जारी है। ग्राम नगरदा, तहसील बिलाईगढ़ से संबंधित इस प्रकरण में न्यायालय ने सभी संबंधित पक्षकारों को आगामी 31 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए हैं।
जानकारी के अनुसार प्रकरण क्रमांक 202605321100018 में अपीलार्थी मिलनना उर्फ राममिलन, पिता जनकराम, जाति केवट, निवासी ग्राम नगरदा द्वारा तहसीलदार बिलाईगढ़ के न्यायालय में नामांतरण प्रकरण क्रमांक एम.डी. 202425500302700004 में पारित आदेश दिनांक 30 अप्रैल 2025 के विरुद्ध अपील प्रस्तुत की गई है।
इस प्रकरण में रामकुमार पिता फूलसिंग एवं तिजमती पिता फूलसिंग, जाति केवट, निवासी ग्राम नगरदा को उत्तरवादी बनाया गया है। अपील पर वर्तमान में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बिलाईगढ़ के न्यायालय में विधिवत विचार किया जा रहा है।
न्यायालय द्वारा संबंधित सभी पक्षकारों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर स्वयं अथवा अपने अभिभावक/अधिकृत प्रतिनिधि के माध्यम से न्यायालय में उपस्थित होकर अपना दावा, आपत्ति अथवा जवाब प्रस्तुत करें।
न्यायालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि के बाद प्रस्तुत किए जाने वाले किसी भी दावा या आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। ऐसे में संबंधित पक्षकारों से समय पर न्यायालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने की अपील की गई है।
- थाना प्रभारी प्रमोद यादव की पुलिसिंग का दमदार असर, मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश,8 बाइक बरामद… - October 14, 2026
- राष्ट्रीय महासचिव लखन दास जी की कार्यशैली से प्रभावित होकर दिग्गज समाजसेवी रामरंग वैष्णव एवं पूर्व एसडीओपी सविता दास छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा में शामिल…अन्य संगठन के अध्यक्ष पद के दोनों मजबूत दावेदारों ने थामा महासभा का दामन…वैष्णव समाज और जनसेवा के लिए केवल 5811 ही सच्चा मंच – रामरंग - October 14, 2026
- दिव्यांगजनों को मिली सौगात, सहायता उपकरणों से लेकर आर्थिक मदद तक का लाभ…सारंगढ़ में सेवा संकल्प अभियान के तहत लगा विशेष शिविर, 281 दिव्यांगजन हुए लाभान्वित… - October 14, 2026
