सारंगढ़-बिलाईगढ़, 29 अगस्त 2026। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बिलाईगढ़ के न्यायालय में विचाराधीन एक महत्वपूर्ण अपील प्रकरण को लेकर संबंधित पक्षकारों के लिए सार्वजनिक सूचना जारी की गई है। प्रकरण का ऑनलाइन क्रमांक 202425500301800002 है, जिसमें तहसीलदार बिलाईगढ़ द्वारा 24 अक्टूबर 2024 को पारित आदेश के विरुद्ध अपील प्रस्तुत की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अपीलार्थी पक्षकारों में मीराबाई पिता छेछूराम, गीरा पिता छेछूराम तथा जीराबाई उर्फ जागेश्वरी बेवा छेछूराम शामिल हैं। तीनों पक्षकार जाति तेली एवं ग्राम पवनी, तहसील बिलाईगढ़, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के निवासी बताए गए हैं।
वहीं उत्तरवादी पक्ष में उमाबाई पिता छेछूराम, निवासी टुंडरा, तहसील टुंडरा, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा तथा स्वर्गीय गीताराम पिता छेछूराम के वारिसान शामिल हैं। गीताराम के वारिसानों में शकुन्तला बेवा गीताराम, माधुरी, नंदिनी, रूपेशा, चन्द्रभान एवं हेमन्त शामिल हैं, जो ग्राम पवनी, तहसील बिलाईगढ़ के निवासी बताए गए हैं।
न्यायालय द्वारा सभी संबंधित पक्षकारों को निर्देशित किया गया है कि वे 31 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बिलाईगढ़ के न्यायालय में स्वयं अथवा अपने अभिभाषक/अधिकृत प्रतिनिधि के माध्यम से उपस्थित होकर अपना दावा, आपत्ति अथवा जवाब प्रस्तुत कर सकते हैं।
न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त किसी भी दावा या आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। ऐसे में संबंधित पक्षकारों से समय पर उपस्थित होकर अपनी बात रखने की अपील की गई है।
- थाना प्रभारी प्रमोद यादव की पुलिसिंग का दमदार असर, मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश,8 बाइक बरामद… - October 14, 2026
- राष्ट्रीय महासचिव लखन दास जी की कार्यशैली से प्रभावित होकर दिग्गज समाजसेवी रामरंग वैष्णव एवं पूर्व एसडीओपी सविता दास छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा में शामिल…अन्य संगठन के अध्यक्ष पद के दोनों मजबूत दावेदारों ने थामा महासभा का दामन…वैष्णव समाज और जनसेवा के लिए केवल 5811 ही सच्चा मंच – रामरंग - October 14, 2026
- दिव्यांगजनों को मिली सौगात, सहायता उपकरणों से लेकर आर्थिक मदद तक का लाभ…सारंगढ़ में सेवा संकल्प अभियान के तहत लगा विशेष शिविर, 281 दिव्यांगजन हुए लाभान्वित… - October 14, 2026
