सारंगढ़। खेल दिवस (मेजर ध्यानचंद जयंती) के अवसर पर सारंगढ़ के खेल भाठा मैदान में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में जिला सभापति विनोद भारद्वाज मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, मेडल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता के तहत बालक व बालिका दोनों वर्गों में फुटबॉल और वॉलीबॉल के रोमांचक मुकाबले खेले गए
बालक फुटबॉल प्रतियोगिता अंतर्गत सारंगढ़ ‘A’ और सारंगढ़ ‘B’ के बीच फाइनल मुकाबला हुआ, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए सारंगढ़ ‘A’ ने जीत हासिल कर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। सारंगढ़ ‘B’ उपविजेता रही।बालिका वर्ग के फुटबॉल मुकाबलों और वॉलीबॉल मैच में भी स्थानीय खिलाड़ियों ने अपने हुनर का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
बिनोद भारद्वाज ने अपने सम्बोधन मे कहा
”खेल से जीवन में अनुशासन, स्वास्थ्य और टीम भावना का विकास होता है। हमारे सारंगढ़ क्षेत्र के खिलाड़ियों में अपार प्रतिभा है। सही मार्गदर्शन और मंच मिलने पर ये खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम जरूर रोशन करेंगे।”
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विनोद भारद्वाज के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज जायसवाल, फकीरा सर, कौशल सेठवार, बिजेंद्र गुड्डू, राम तिवारी सर सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी व नागरिक उपस्थित रहे।


- थाना प्रभारी प्रमोद यादव की पुलिसिंग का दमदार असर, मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश,8 बाइक बरामद… - October 14, 2026
- राष्ट्रीय महासचिव लखन दास जी की कार्यशैली से प्रभावित होकर दिग्गज समाजसेवी रामरंग वैष्णव एवं पूर्व एसडीओपी सविता दास छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा में शामिल…अन्य संगठन के अध्यक्ष पद के दोनों मजबूत दावेदारों ने थामा महासभा का दामन…वैष्णव समाज और जनसेवा के लिए केवल 5811 ही सच्चा मंच – रामरंग - October 14, 2026
- दिव्यांगजनों को मिली सौगात, सहायता उपकरणों से लेकर आर्थिक मदद तक का लाभ…सारंगढ़ में सेवा संकल्प अभियान के तहत लगा विशेष शिविर, 281 दिव्यांगजन हुए लाभान्वित… - October 14, 2026
