जंगल में शराब पार्टी, चखना नहीं मिला तो एक मॉनिटर लिजर्ड को पकड़ा, चाकू से उसके पैर काटे, फिर उसे छीलकर मांस पकाकर खा गए…युवकों ने इस पूरी क्रूरता का वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया।

रील में डींग हांकते हुए लिखा, ‘बहुत मेहनत से पकड़ा, सब ठीक रहा तो आगे और शिकार करेंगे।’ वीडियो वायरल होते ही पुलिस-वनविभाग ने आरोपियों को धर दबोचा।
दरअसल, छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के बचेली वन परिक्षेत्र के श्यामगिरी से वन्यजीव क्रूरता का एक गंभीर मामला सामने आया है। शराब के साथ ‘चखना’ बनाने के लिए अनुसूची-1 के संरक्षित जीव बेंगॉल मॉनिटर लिजर्ड (गोह) का शिकार करने, उसके पैर काटने और उसे पकाने के आरोप में वन विभाग ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान खूंटेपाल गांव निवासी हुंगा ओयाम (30), कोसा ओयामी (39) और नंदराम ओयामी (36) के रूप में हुई है, जो बोरिंग उत्खनन वाहन में काम करते हैं।
सोशल मीडिया रील से बेनकाब हुआ गिरोह
आरोपियों ने जंगल में महज 3-4 महीने की मॉनिटर लिजर्ड को पकड़ा और उसके साथ क्रूरता करते हुए हथियार से पैर काट दिए। इसका वीडियो बनाकर ‘हुंगा ओयाम’ नाम की इंस्टाग्राम आईडी से पोस्ट कर दिया गया, जिसमें शराब के साथ चखना बनाने की बात कही गई थी। वीडियो में कैप्शन लिखा था कि ‘इसे पकड़ने में बहुत मेहनत लगी, सब सही रहा तो आगे और शिकार करेंगे।’ वीडियो वायरल होते ही PCCF के निर्देश पर बचेली रेंजर प्रीतेश पांडेय और पुलिस-वन विभाग की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर तीनों को धर दबोचा।
संरक्षित वन्यजीव है मॉनिटर लिजार्ड
दंतेवाड़ा वन विभाग अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों ने पूछताछ में गोह को मारने और पकाने की बात स्वीकार कर ली है। बेंगॉल मॉनिटर लिजर्ड भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत अनुसूची-1 में शामिल अति-संरक्षित जीव है। इसके शिकार पर 3 से 7 साल तक की जेल का प्रावधान है, जो कि बाघ या तेंदुए के शिकार के समान ही गंभीर है।
बस्तर में लगातार बढ़ रही शिकार की घटनाएं
छत्तीसगढ़ में बसतर का जगंली इलाका मॉनिटर लिजर्ड का उपयुक्त प्राकृतिक आवास है, जहां यह दुर्लभ श्रेणी में आती है। दंतेवाड़ा में पिछले 4-5 महीनों के भीतर बाघ, तेंदुआ, शेकरू (गिलहरी) और अब मॉनिटर लिजर्ड के शिकार के मामले आ चुके हैं। वन विभाग ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
- भाद्रपद की पहली एकादशी कब है? बन रहा सर्वार्थ सिद्धि योग, व्रत-पूजा से मिटेंगे सब कष्ट, मिलेगा राजसुख! देखें तारीख, मुहूर्त… - August 29, 2026
- सीने में दर्द नहीं फिर भी हो सकता है हार्ट अटैक! शरीर के इन खतरनाक संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज… - August 29, 2026
- जिम जाने वाले भाइयों के लिए बनाएं शुगर-फ्री पीनट बटर लड्डू, देखें पूरी रेसिपी… - August 29, 2026
