प्रदेश में इस वर्ष स्वाइन फ्लू (एच1एन1) के 105 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 18 मरीज सक्रिय हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक जनवरी से 27 अगस्त 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार रायपुर में सबसे अधिक 51 संक्रमित मिले हैं।
इनमें छह मरीज अभी सक्रिय हैं। बिलासपुर में 12 संक्रमित मिले हैं, जबकि दो मरीज सक्रिय हैं। धमतरी में सात मामलों में चार मरीज अभी एक्टिव हैं। दुर्ग में सात संक्रमित मिले हैं और दो सक्रिय मरीज हैं।
रायगढ़ में पांच मामलों में दो, कोरबा में पांच में एक और बेमेतरा में तीन मामलों में एक मरीज सक्रिय है। इन जिलों में अभी कोई सक्रिय मरीज नहीं है। इसके अलावा बस्तर में दो, दंतेवाड़ा में एक, गरियाबंद में एक, जांजगीर-चांपा में दो, जशपुर में एक, महासमुंद में एक, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में एक, राजनांदगांव में दो, सूरजपुर में एक और सरगुजा में दो मामले सामने आए हैं। इन जिलों में फिलहाल कोई सक्रिय मरीज दर्ज नहीं है।
यहां नहीं मिले मामले
बालौदाबाजार-भाटापारा, बालोद, बलरामपुर-रामानुजगंज, बीजापुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, कोंडागांव, कोरिया, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, मुंगेली, नारायणपुर, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़, सुकमा और उत्तर बस्तर कांकेर में फिलहाल सक्रिय मामले दर्ज नहीं है।
- बचपन के स्कूल पहुंचीं जिपं सदस्य शिवा साहू, यादें हुईं ताजा… - October 13, 2026
- मां अड़भार अष्टभुजी के दरबार में अग्रवाल ऐरन परिवार ने टेका मत्था… - October 13, 2026
- ‘मेरा वोट, मेरी ताकत’ का संदेश, युवाओं को दिलाई मतदान की शपथ… - October 13, 2026
