सारंगढ़। जिले में मुस्लिम समुदाय के आगामी पर्व ईद-ए-मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधिकारियों एवं मुस्लिम समाज के गणमान्य नागरिकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था, यातायात, सुरक्षा व्यवस्था और आपसी भाईचारे को बनाए रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस अधिकारियों ने समाज के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे पर्व के दौरान सौहार्द और सद्भाव की परंपरा को बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें।
पुलिस प्रशासन ने निर्धारित मार्गों एवं कार्यक्रम स्थलों पर आवश्यक सावधानी बरतने, डीजे व ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग निर्धारित नियमों के अनुसार करने तथा प्रशासन के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अफवाह की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की भी अपील की गई।
मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने और पर्व को शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में मनाने का आश्वासन दिया।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरेंद्र पटेल, एसडीओपी सारंगढ़ श्री गोविंद दीवान, एसडीएम उमेश कुमार, कोतवाली सारंगढ़ थाना प्रभारी प्रमोद यादव सहित मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधि शाहजहाँ खान, फिरोज भाई, छोटू खान, इकबाल खान, बाबा खान एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


- कर्मचारियों की हो गई बल्ले-बल्ले: 8वें वेतन आयोग में 3.833 फिटमेंट फैक्टर पर लगी मुहर? - October 12, 2026
- स्मृति मंधाना के कप्तानी करियर की होगी शुरुआत, जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के लिए रायपुर पहुंची टीम इंडिया… - October 12, 2026
- साय सरकार ने दिवाली से पहले बोनस को लेकर लिया बड़ा फैसला, किसानों को पहले के मुकाबले मिलेगा ज्यादा, जानिए प्रति क्विंटल कितनी बढ़ गई रकम… - October 12, 2026
