सारंगढ़। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन और स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल की दूरदर्शी पहल का असर अब जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल के कुशल नेतृत्व और आरएमओ डॉ. नरेंद्र कुमार रात्रे के पर्यवेक्षण में स्वास्थ्य सेवाओं का निरंतर विस्तार हो रहा है।
जिला अस्पताल में संचालित अटल आरोग्य लैब ने महज तीन माह में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए 12,106 मरीजों की 51,809 विभिन्न प्रकार की पैथोलॉजी जांचें पूरी तरह नि:शुल्क की हैं। लैब में 134 प्रकार की उच्च स्तरीय जांच सुविधाएं उपलब्ध होने से मरीजों को अब जांच के लिए निजी लैबों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं।
इस उल्लेखनीय सफलता में पैथोलॉजिस्ट डॉ. रमेश साहू एवं मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट्स की मेहनत भी सराहनीय रही है। वहीं, डॉ. दीपक जायसवाल ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे निजी लैबों में अनावश्यक खर्च करने के बजाय जिला चिकित्सालय की नि:शुल्क सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
उन्होंने बताया कि मरीजों को और बेहतर सुविधाएं देने के लिए जल्द ही नि:शुल्क माइक्रोबायोलॉजी जांच की सुविधा भी शुरू की जाएगी। निश्चित रूप से डॉ. दीपक जायसवाल के समर्पित नेतृत्व और बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था के प्रति उनकी सक्रिय सोच से जिला अस्पताल सारंगढ़ आम जनता के भरोसे का मजबूत केंद्र बनता जा रहा है।

- कर्मचारियों की हो गई बल्ले-बल्ले: 8वें वेतन आयोग में 3.833 फिटमेंट फैक्टर पर लगी मुहर? - October 12, 2026
- स्मृति मंधाना के कप्तानी करियर की होगी शुरुआत, जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के लिए रायपुर पहुंची टीम इंडिया… - October 12, 2026
- साय सरकार ने दिवाली से पहले बोनस को लेकर लिया बड़ा फैसला, किसानों को पहले के मुकाबले मिलेगा ज्यादा, जानिए प्रति क्विंटल कितनी बढ़ गई रकम… - October 12, 2026
