सारंगढ़-बिलाईगढ़, 21 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य शासन की जनकल्याणकारी एवं महत्वाकांक्षी योजनाओं को आम नागरिकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से जनसंपर्क विभाग द्वारा विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं एवं पुस्तकों का प्रकाशन किया जा रहा है। इसी कड़ी में जनसंपर्क संचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा प्रकाशित सामग्री का वितरण सारंगढ़ के कोचिंग संस्थानों, आईटीआई एवं महाविद्यालयों में किया गया।
जिला जनसंपर्क कार्यालय सारंगढ़-बिलाईगढ़ को उपलब्ध कराई गई पुस्तकों एवं पत्रिकाओं को जिले के युवाओं और विद्यार्थियों तक पहुंचाने के लिए सारंगढ़ में डीएमएफ मद से संचालित तेजस कोचिंग, शासकीय लोचन प्रसाद पांडेय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, शासकीय आईटीआई, कन्या महाविद्यालय, श्रीराम आदर्श कॉलेज एवं सीपीएम कॉलेज में वितरण कराया गया।
इस दौरान जनसंपर्क विभाग की ओर से ‘छत्तीसगढ़ जनमन’ मासिक पत्रिका, ‘सुशासन के नवीन आयाम’, ‘तब और अब’, ‘विकसित भारत के बढ़ते कदम’, ‘बिल्डिंग टुमारो’, ‘छत्तीसगढ़ टुडे’, ‘अटल निर्माण वर्ष—2 साल’ रिपोर्ट कार्ड सहित विभिन्न पुस्तिकाएं एवं पाम्पलेट विद्यार्थियों को उपलब्ध कराए गए।
इन प्रकाशनों के माध्यम से विद्यार्थियों, युवाओं एवं आम नागरिकों को राज्य सरकार की योजनाओं, विकास कार्यों, सुशासन की पहल तथा विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी मिल सकेगी। जनसंपर्क विभाग का यह प्रयास शासन की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
पुस्तकों एवं पत्र-पत्रिकाओं का वितरण जनसंपर्क विभाग के सहायक सूचना अधिकारी देवराम यादव द्वारा कराया गया। इस पहल से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों सहित कॉलेज एवं आईटीआई के युवाओं को राज्य के विकास और शासन की योजनाओं से संबंधित उपयोगी जानकारी प्राप्त होगी।


- जुआ के फड़ पर सारंगढ़ पुलिस का शिकंजा, 6 जुआरी गिरफ्तार… - August 21, 2026
- कोचिंग से कॉलेज तक पहुंची शासन की योजनाओं की किताबें, युवाओं में बढ़ेगी जागरूकता… - August 21, 2026
- सारंगढ़:कुपोषण पर कलेक्टर सख्त, PM मातृ वंदना की खराब प्रगति पर जताई नाराजगी… - August 21, 2026
