सारंगढ़। जिले में अपराध नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा के निर्देश पर सारंगढ़ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में 20 अगस्त 2026 को अवैध जुआ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सारंगढ़ पुलिस ने ग्राम नवरंगपुर में जुआ खेल रहे 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरेन्द्र पटेल एवं एसडीओपी गोविन्द सिंह दीवान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम नवरंगपुर स्थित बीएसएनएल टॉवर के पास कुछ लोग 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसे की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी प्रमोद यादव ने पुलिस टीम के साथ मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस की कार्रवाई से मौके पर जुआ खेल रहे लोगों में हड़कंप मच गया। टीम ने मौके से 6 आरोपियों को जुआ खेलते हुए पकड़ लिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 52 पत्ती ताश एवं नगद 5,200 रुपये बरामद किए। बरामद सामान को गवाहों के समक्ष विधिवत जब्ती पत्रक के माध्यम से जब्त किया गया। आरोपियों के विरुद्ध धारा 3(2) जुआ अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया गया।
थाना प्रभारी के नेतृत्व में लगातार कार्रवाई
अवैध जुआ और अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ सारंगढ़ पुलिस की लगातार कार्रवाई से असामाजिक तत्वों में हड़कंप का माहौल है। पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रमोद यादव, सउनि नरेंद्र मनहर, आरक्षक चंदन दिनकर, संजय भारद्वाज, गौतम जांगड़े एवं नव आरक्षकों का विशेष योगदान रहा।

- आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश से रायगढ़ में हाहाकार, तीन जिलों की बिजली व्यवस्था चरमराई… - October 6, 2026
- अग्रसेन जयंती पर सारंगढ़ में उमंग-उत्साह का रंग, चार प्रतियोगिताओं में दिखी प्रतिभाओं की झलक… - October 6, 2026
- ज्योति पटेल के नेतृत्व में सारंगढ़-बिलाईगढ़ में भाजपा को मिली नई ऊर्जा- हरिनाथ खूंटे - October 6, 2026
