सारंगढ़। अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा द्वारा देशभर में चलाए जा रहे जनगणना जागरूकता अभियान के तहत सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में भी अभियान को गति दी गई है। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. स्वप्न कुमार घोष एवं शताब्दी समारोह समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह के नेतृत्व व मार्गदर्शन में चल रहे अभियान के क्रम में जिला इकाई ने कलेक्टर सारंगढ़ को ज्ञापन सौंपा।
महासभा के राष्ट्रीय सचिव इंजीनियर एसडी यादव के सानिध्य में सौंपे गए ज्ञापन में छत्तीसगढ़ में निवासरत यादव समाज के विभिन्न उपवर्गों को एकीकृत कर एक ही ‘यादव’ जाति के रूप में शामिल किए जाने का अनुरोध किया गया। महासभा द्वारा बताया गया कि जनगणना जागरूकता अभियान के तहत छत्तीसगढ़ में पहले 31 जुलाई को राज्य जनगणना आयुक्त को ज्ञापन सौंपा गया था। इसके बाद संभाग आयुक्त रायपुर को भी ज्ञापन दिया गया।
अभियान की अगली कड़ी में अब जिले के कलेक्टरों को ज्ञापन सौंपने की प्रक्रिया शुरू की

- आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश से रायगढ़ में हाहाकार, तीन जिलों की बिजली व्यवस्था चरमराई… - October 6, 2026
- अग्रसेन जयंती पर सारंगढ़ में उमंग-उत्साह का रंग, चार प्रतियोगिताओं में दिखी प्रतिभाओं की झलक… - October 6, 2026
- ज्योति पटेल के नेतृत्व में सारंगढ़-बिलाईगढ़ में भाजपा को मिली नई ऊर्जा- हरिनाथ खूंटे - October 6, 2026
