सारंगढ़। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के दिशा-निर्देश एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद देवांगन के मार्गदर्शन में जिला कांग्रेस कार्यालय सारंगढ़ में पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उन्हें नमन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने राजीव गांधी के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने देश में आधुनिक संचार क्रांति की नींव मजबूत की। युवाओं को 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार दिलाने तथा पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक और विकसित भारत के स्वप्नदृष्टा थे। उन्होंने देश को तकनीक एवं संचार के क्षेत्र में नई दिशा देने के साथ युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और लोकतंत्र को जमीनी स्तर तक मजबूत करने का कार्य किया। उनके योगदान को देश सदैव स्मरण करता रहेगा। भारत सरकार ने उनके राष्ट्र के प्रति योगदान के लिए उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया।
जयंती कार्यक्रम के दौरान जिला कांग्रेस कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। कांग्रेस नेताओं ने पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश देते हुए लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प लिया।
इस अवसर पर विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े, सूरज तिवारी, संजय दुबे, गोल्डी नायक, मंजूलता आनंद, राधे जायसवाल, सरिता गोपाल, विनोद भारद्वाज (जिपं सदस्य), अजय बंजारे (नपा विधायक प्रतिनिधि), ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पटेल, रामनाथ सिदार, सतीश श्रीवास, शंकर चौहान, अश्वनी चंद्रा, शंकर चंद्रा, राकेश जाटवर, रामेश्वर चंद्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।


- सारंगढ़:कुपोषण पर कलेक्टर सख्त, PM मातृ वंदना की खराब प्रगति पर जताई नाराजगी… - August 21, 2026
- सारंगढ़:बाल विवाह और बाल शोषण पर सख्ती, बच्चों को अधिकारों की दी गई जानकारी… - August 21, 2026
- लोक कलाकारों के लिए सुनहरा मौका, 31 अगस्त तक करें आवेदन… - August 21, 2026
