सारंगढ़/वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में महिला एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों में त्वरित कार्रवाई और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भटगांव पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना प्रभारी उप निरीक्षक शिवकुमार धारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
मामले में प्रार्थिया ने थाना भटगांव पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री 14 अगस्त 2026 की रात करीब 1 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई है। रिपोर्ट पर गुम इंसान दर्ज कर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की।
विवेचना के दौरान पुलिस ने नाबालिग को 20 अगस्त 2026 को दस्तयाब किया। महिला पुलिस अधिकारी द्वारा उसका कथन कराया गया, जिसमें पीड़िता ने आरोपियों के संबंध में जानकारी दी। पीड़िता के बताए अनुसार पुलिस टीम ने लगातार पतासाजी करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में भगतराम लहरे (34), निवासी गाडामोर, थाना जैजैपुर, जिला सक्ती तथा कृष्णा निराला (26), निवासी सलौनीकला, थाना भटगांव, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ शामिल हैं। पुलिस ने दोनों को 20 एवं 21 अगस्त 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक शिवकुमार धारी के नेतृत्व में पुलिस टीम की तत्परता और लगातार की गई पतासाजी महत्वपूर्ण रही। संपूर्ण विवेचना एवं कार्रवाई में उप निरीक्षक शिवकुमार धारी, सहायक उप निरीक्षक कृष्ण कुमार टंडन, आरक्षक कामता प्रसाद कर्ष, प्रत्येन बर्मन, जितेंद्र टंडन, रथराम साहू, महिला आरक्षक रीना बघेल एवं मोहन कुमारी का विशेष योगदान रहा।
थाना प्रभारी शिवकुमार धारी की सक्रिय निगरानी और टीम की त्वरित कार्रवाई से मामले में आरोपियों तक शीघ्र पहुंचकर उन्हें गिरफ्तार किया गया, जिससे भटगांव पुलिस की तत्परता और महिला एवं बाल अपराधों के प्रति गंभीरता सामने आई है।


- आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश से रायगढ़ में हाहाकार, तीन जिलों की बिजली व्यवस्था चरमराई… - October 6, 2026
- अग्रसेन जयंती पर सारंगढ़ में उमंग-उत्साह का रंग, चार प्रतियोगिताओं में दिखी प्रतिभाओं की झलक… - October 6, 2026
- ज्योति पटेल के नेतृत्व में सारंगढ़-बिलाईगढ़ में भाजपा को मिली नई ऊर्जा- हरिनाथ खूंटे - October 6, 2026
