सारंगढ़। जिले में अवैध शराब, जुआ, सट्टा सहित अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा के सख्त निर्देशों के तहत सारंगढ़ पुलिस ने अवैध कच्ची महुआ शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी को शराब के साथ धर दबोचा।
जानकारी के अनुसार 19 अगस्त 2026 को थाना सारंगढ़ की पुलिस टीम क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मौहाढोढ़ा निवासी संजीत बरेठ पिता लक्ष्मण बरेठ भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर खर्री से पैदल मौहाढोढ़ा की ओर आ रहा है।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी प्रमोद यादव ने तत्काल पुलिस टीम को कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान मेन रोड पर घेराबंदी की और संजीत बरेठ को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से सफेद प्लास्टिक बोरी में रखे 70 पाउच कच्ची महुआ शराब बरामद किए गए। प्रत्येक पाउच में करीब 150 एमएल शराब भरी हुई थी। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 3,500 रुपये बताई गई है।
पुलिस ने शराब को गवाहों के समक्ष विधिवत जब्त करते हुए आरोपी के खिलाफ धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया। कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरेन्द्र कुमार पटेल एवं एसडीओपी गोविन्द सिंह दीवान के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्परता और सक्रियता का परिचय दिया। थाना प्रभारी की सतर्कता और मुखबिर तंत्र को सक्रिय रखते हुए की गई कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों के बीच पुलिस का कड़ा संदेश गया है।

इनका रहा विशेष योगदान
पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रमोद यादव, PSI नेहा चंद्राकर, प्रधान आरक्षक अर्जुन पटेल, आरक्षक विमल जांगड़े, पुरुषोत्तम राठौर, महिला आरक्षक शकुंतला सहित थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
- आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश से रायगढ़ में हाहाकार, तीन जिलों की बिजली व्यवस्था चरमराई… - October 6, 2026
- अग्रसेन जयंती पर सारंगढ़ में उमंग-उत्साह का रंग, चार प्रतियोगिताओं में दिखी प्रतिभाओं की झलक… - October 6, 2026
- ज्योति पटेल के नेतृत्व में सारंगढ़-बिलाईगढ़ में भाजपा को मिली नई ऊर्जा- हरिनाथ खूंटे - October 6, 2026
