सारंगढ़। महासमुंद सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती बैजयंती नंदू लहरे ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
श्रीमती लहरे ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम में छत्तीसगढ़ की सांसद रूपकुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा की महत्वपूर्ण राष्ट्रीय जिम्मेदारी सौंपी है। उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के साथ ही यह तीसरा अवसर है, जब छत्तीसगढ़ की किसी महिला नेता को भाजपा महिला मोर्चा के राष्ट्रीय नेतृत्व की जिम्मेदारी मिली है। इससे पहले दिवंगत पूर्व सांसद करुणा शुक्ला एवं सांसद सरोज पांडे भी इस पद पर रह चुकी हैं।
बैजयंती नंदू लहरे ने कहा कि श्रीमती रूपकुमारी चौधरी बसना से विधायक रह चुकी हैं और रमन सरकार में संसदीय सचिव का दायित्व भी संभाल चुकी हैं। इसके बाद उन्होंने लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज कर संसद में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया।
उन्होंने विश्वास जताया कि रूपकुमारी चौधरी के अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक कौशल का लाभ देशभर में भाजपा महिला मोर्चा को मिलेगा। उनके नेतृत्व में महिला मोर्चा नारी शक्ति को संगठित करते हुए महिलाओं की भागीदारी को और मजबूत करेगा तथा राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक एवं रचनात्मक भूमिका निभाएगा।
श्रीमती लहरे ने कहा कि महिला मोर्चा संगठन को मजबूती देने के साथ विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि रूपकुमारी चौधरी के नेतृत्व में देश की महिलाओं को नई दिशा, नई ऊर्जा और संगठनात्मक मजबूती मिलेगी।



- सारंगढ़:महानदी में बाढ़ का मॉक ड्रिल, प्रशासन ने परखी बचाव तैयारियों की जमीनी हकीकत… - August 20, 2026
- थाना प्रभारी प्रमोद यादव की मुस्तैदी से अवैध शराब पर शिकंजा, 70 पाउच महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार… - August 20, 2026
- रूपकुमारी चौधरी को राष्ट्रीय जिम्मेदारी, बैजयंती लहरे ने दी बधाई… - August 20, 2026
