सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले में अवैध शराब, जुआ, सट्टा और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा के निर्देश पर पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरेन्द्र कुमार पटेल एवं एसडीओपी गोविन्द सिंह दीवान के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी सुनीता नाग बंजारे के नेतृत्व में कोसीर पुलिस ने अवैध कच्ची महुआ शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार 19 अगस्त 2026 को थाना कोसीर पुलिस टीम क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम लेन्ध्रा छोटे में दो व्यक्तियों द्वारा बिक्री के उद्देश्य से अपने घर में बड़ी मात्रा में कच्ची महुआ शराब छिपाकर रखी गई है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी सुनीता नाग बंजारे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए रेड कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अलग-अलग प्लास्टिक जरिकिन में रखी कुल 50 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 5,000 रुपये बताई गई है। बरामद शराब को पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में विधिवत जब्त किया।
इस मामले में पुलिस ने संदीप निराला पिता सुखीराम निराला, उम्र 20 वर्ष तथा सुनीता निराला पति सुखीराम निराला, उम्र 45 वर्ष, दोनों निवासी लेन्ध्रा छोटे, थाना कोसीर, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ को गिरफ्तार किया। आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई। दोनों आरोपियों को 20 अगस्त 2026 को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

थाना प्रभारी के नेतृत्व में लगातार कार्रवाई
कोसीर थाना प्रभारी सुनीता नाग बंजारे के नेतृत्व में अवैध गतिविधियों के खिलाफ की जा रही लगातार कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में पुलिस का खौफ बढ़ा है। पुलिस की तत्परता और मुखबिर तंत्र की सक्रियता के चलते अवैध शराब के कारोबार पर लगातार शिकंजा कसने का प्रयास किया जा रहा है।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
सम्पूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी सुनीता नाग बंजारे, PSI उमाशंकर ठाकुर, प्रधान आरक्षक 74 भीम सिंह सिदार, महिला प्रधान आरक्षक 91 अंजना मिंज, आरक्षक 200 प्रदीप रात्रे, आरक्षक 148 सुरेश बर्मन सहित थाना कोसीर पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।

- आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश से रायगढ़ में हाहाकार, तीन जिलों की बिजली व्यवस्था चरमराई… - October 6, 2026
- अग्रसेन जयंती पर सारंगढ़ में उमंग-उत्साह का रंग, चार प्रतियोगिताओं में दिखी प्रतिभाओं की झलक… - October 6, 2026
- ज्योति पटेल के नेतृत्व में सारंगढ़-बिलाईगढ़ में भाजपा को मिली नई ऊर्जा- हरिनाथ खूंटे - October 6, 2026
