सारंगढ़। जिले में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा के निर्देशन में सारंगढ़ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। जुआ, सट्टा, अवैध शराब सहित अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सारंगढ़ पुलिस ने कुशलनगर में जुआ खेलते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है।
पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा के स्पष्ट निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरेन्द्र कुमार पटेल एवं एसडीओपी गोविन्द सिंह दीवान के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में थाना सारंगढ़ पुलिस ने यह कार्रवाई की।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेरा
पुलिस के अनुसार 19 अगस्त 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि दारू भट्टी रोड कुशलनगर में फुलसाय उराँव के बोर घर के पास कुछ लोग 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसे का हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी।
अचानक हुई पुलिस कार्रवाई से मौके पर जुआ खेल रहे लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से 8 आरोपियों को जुआ खेलते हुए पकड़ लिया।
नकदी, मोबाइल और मोटरसाइकिल जब्त
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 52 पत्ती ताश, 8,300 रुपये नगद, 6 मोबाइल फोन तथा 6 मोटरसाइकिल जब्त की हैं। सभी जब्ती की कार्रवाई गवाहों के समक्ष विधिवत की गई।
गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध धारा 3(2) जुआ अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया गया।
ये 8 आरोपी गिरफ्तार
संजू देवांगन, पिता फिरतु देवांगन, उम्र 20 वर्ष, निवासी कुशलनगर।
दुकालू खूटे, पिता बाबूलाल खूटे, उम्र 30 वर्ष, निवासी कुशलनगर।
आकाश देवांगन, पिता चैतराम देवांगन, उम्र 24 वर्ष, निवासी कुशलनगर।
साहेबराम साहनी, पिता अमरलाल, उम्र 31 वर्ष, निवासी कुशलनगर।
ज्योतिष साहनी, पिता झाडुलाल साहनी, उम्र 29 वर्ष, निवासी कुशलनगर।
फुलसाय उराँव, पिता नत्थू उराँव, उम्र 55 वर्ष, निवासी कुशलनगर।
मोहन भारद्वाज, पिता उचितराम भारद्वाज, उम्र 18 वर्ष, निवासी कुशलनगर।
महेश उर्फ बुच्चा साहनी, पिता हरी साहनी, उम्र 30 वर्ष, निवासी कुशलनगर, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़।
एसपी के निर्देश पर लगातार कार्रवाई
जिले में जुआ-सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार हो रही पुलिस कार्रवाई से असामाजिक तत्वों में पुलिस का खौफ बढ़ा है। पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा द्वारा थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी का परिणाम है कि सारंगढ़ पुलिस ने सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई कर जुआ खेल रहे आठ लोगों को पकड़ लिया।
थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में प्रभावी कार्रवाई
पूरी कार्रवाई में एसडीओपी गोविन्द सिंह दीवान, थाना प्रभारी प्रमोद यादव, आरक्षक क्रमांक 349 गौतम जांगड़े सहित पुलिस लाइन में पदस्थ नव आरक्षक पुरुषोत्तम यादव, विक्रम ध्रुव, मनीष पटेल, शेखर सिंह, निखिल साव, दीपक कुमार, गौतम सिदार, अर्जुन सिंह, अखिलेश सिंह, सुनील कुमार एवं हेमंत कुमार का विशेष योगदान रहा।
सारंगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत करने और जुआ जैसी सामाजिक बुराइयों पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

- थाना प्रभारी शिवकुमार धारी की सख्ती का असर, अवैध महुआ शराब के साथ दो शराब कोचिए गिरफ्तार… - August 20, 2026
- एसपी सुनील शर्मा के विजन से बदलेगी जिले मे सुरक्षा की तस्वीर..कपरतुंगा स्कूल में पुलिस की स्पेशल क्लास…चौकी प्रभारी खटकर की क्लास मे 188 छात्र-छात्राएं बने ‘साइबर वॉरियर’… - August 20, 2026
- थाना प्रभारी सुनीता नाग बंजारे की सख्त कार्रवाई, 50 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त—दो आरोपी गिरफ्तार… - August 20, 2026
