सारंगढ़। जिले में अवैध शराब, जुआ, सट्टा सहित अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए जा रहे हैं। एसपी के निर्देशों का धरातल पर असर देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में बेलाडुला चौकी पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान कार्रवाई करते हुए ग्राम धोबनी भट्टी मार्ग से एक शराब कोचिए को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 6.120 लीटर देशी मदिरा बरामद की है।
पुलिस के अनुसार 19 अगस्त 2026 को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम टाटा, बिलासपुर निवासी अमृत लाल साहू अवैध शराब लेकर पैदल ग्राम धोबनी भट्टी की ओर आ रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने ग्राम धोबनी भट्टी रोड तिराहा के पास घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अमृत लाल साहू पिता खंभालू साहू, निवासी थाना सरसिवा, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ बताया। पुलिस ने उसके पास रखे कपड़े के थैले की तलाशी ली, जिसमें 24 पाव देशी मदिरा प्लेन एवं 10 पाव देशी मदिरा, कुल 6.120 लीटर अवैध शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 2,920 रुपये है, बरामद हुई। शराब को विधिवत जब्त कर आरोपी के खिलाफ धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज करते हुए गिरफ्तार किया गया। बाद में आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

एसपी के निर्देश पर लगातार कार्रवाई
जिले में अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा की सख्ती का असर लगातार दिखाई दे रहा है। पुलिस द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए अवैध शराब के परिवहन और बिक्री में संलिप्त लोगों पर लगातार नजर रखी जा रही है। इसी का परिणाम है कि सूचना मिलते ही बेलाडुला चौकी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को शराब सहित धर दबोचा।
चौकी प्रभारी संजय नायक की टीम की सक्रियता सराहनीय
पूरी कार्रवाई में चौकी प्रभारी बेलाडुला संजय नायक के नेतृत्व में पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक लखन जाटवार, आरक्षक लोकनाथ रात्रे, टीकाराम साहू, भारद्वाज सहित समस्त चौकी स्टाफ का विशेष योगदान रहा। पुलिस की इस तत्पर कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति है।
पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत करने और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
- एसपी सुनील शर्मा के सख्त निर्देश का असर, थाना प्रभारी सुनीता नाग बंजारे की टीम ने 25 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी दबोचा… - August 19, 2026
- सारंगढ़:एसपी सुनील शर्मा की सख्ती से सड़क सुरक्षा अभियान को मिली रफ्तार, 22 मामलों में 27,400 रुपये का चालान… - August 19, 2026
- सारंगढ़:एसपी सुनील शर्मा के सख्त निर्देश का असर, बेलाडुला चौकी पुलिस ने शराब कोचिए को दबोचा… - August 19, 2026
