बरमकेला। पारिवारिक रंजिश के चलते अपनी ही पत्नी को बदनाम करने के उद्देश्य से अश्लील फोटो एवं पंपलेट तैयार कर सार्वजनिक स्थान पर फेंकने वाले आरोपी के खिलाफ बरमकेला पुलिस ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को रायपुर स्थित उसके निवास से गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त वाहन एवं मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार घटना 11 अगस्त 2026 की रात करीब 11 बजे की है। आरोपी विनय नायक, पिता प्रभुलाल नायक, उम्र 32 वर्ष, निवासी राधास्वामी नगर सी-1 भाटागांव, थाना पुरानी बस्ती, जिला रायपुर ने कथित तौर पर आपसी पारिवारिक रंजिश के चलते अपनी पत्नी एवं ससुर को बदनाम करने के उद्देश्य से अपनी पत्नी का अश्लील फोटो/पंपलेट तैयार किया और उसे बरमकेला स्थित जनपद पंचायत के सामने फेंक दिया।
घटना की शिकायत मिलने पर बरमकेला थाना पुलिस ने तत्काल मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 108/2026, धारा 77, 79, 356(3), 75(3) बीएनएस एवं धारा 6 स्त्री अशिष्ट रूपण अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश तेज की और लगातार प्रयास करते हुए 18 अगस्त 2026 को रायपुर स्थित उसके निवास से आरोपी विनय नायक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त होण्डा एक्टिवा वाहन एवं मोबाइल फोन भी जब्त किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
एसपी सुनील शर्मा के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई
जिले में अपराध नियंत्रण एवं महिला संबंधी अपराधों के मामलों में त्वरित कार्रवाई को लेकर पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा द्वारा दिए जा रहे सख्त निर्देशों का असर पुलिस कार्रवाई में स्पष्ट दिखाई दे रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरेन्द्र पटेल एवं उप पुलिस अधीक्षक संतोषी ग्रेस के कुशल मार्गदर्शन में बरमकेला पुलिस ने मामले में तेजी दिखाते हुए आरोपी को दूसरे जिले से गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की।
थाना प्रभारी अजीब कुमार बेक की टीम की सराहनीय भूमिका
पूरी कार्रवाई में बरमकेला थाना प्रभारी उप निरीक्षक अजीब कुमार बेक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सक्रियता और तत्परता का परिचय दिया। कार्रवाई में प्रभारी उप निरीक्षक भारती घाटघुम्मर, प्रधान आरक्षक भुवनेश्वर पण्डा, आरक्षक खिलावन बघेल सहित थाना स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।
बरमकेला पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से यह संदेश गया है कि महिला की गरिमा एवं सम्मान को ठेस पहुंचाने वाले कृत्यों को पुलिस गंभीरता से ले रही है तथा ऐसे मामलों में आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

- एसपी सुनील शर्मा के सख्त निर्देश का असर, थाना प्रभारी सुनीता नाग बंजारे की टीम ने 25 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी दबोचा… - August 19, 2026
- सारंगढ़:एसपी सुनील शर्मा की सख्ती से सड़क सुरक्षा अभियान को मिली रफ्तार, 22 मामलों में 27,400 रुपये का चालान… - August 19, 2026
- सारंगढ़:एसपी सुनील शर्मा के सख्त निर्देश का असर, बेलाडुला चौकी पुलिस ने शराब कोचिए को दबोचा… - August 19, 2026
