सारंगढ़। जिले में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा द्वारा जुआ, सट्टा, अवैध शराब सहित अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध लगातार कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए जा रहे हैं। इन निर्देशों का थाना स्तर पर भी प्रभावी असर देखने को मिल रहा है।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरेन्द्र कुमार पटेल एवं एसडीओपी गोविन्द सिंह दीवान के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में थाना सारंगढ़ पुलिस ने 18 अगस्त 2026 को जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रानीसागर डबरी तालाब के पास दबिश दी।
पुलिस टीम क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि रानीसागर डबरी तालाब के पास कुछ लोग 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसों की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान जुआरियों के कब्जे से 52 पत्ती ताश एवं 1,860 रुपये नगद बरामद हुए, जिन्हें गवाहों के समक्ष विधिवत जब्ती पत्रक के माध्यम से जब्त किया गया। आरोपियों के विरुद्ध धारा 3(2) जुआ अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। अपराध जमानतीय होने के कारण आरोपियों को जमानत मुचलके पर रिहा किया गया।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में जुआ एवं अन्य अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा के निर्देशन में थाना प्रभारी प्रमोद यादव एवं उनकी टीम द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई की स्थानीय स्तर पर सराहना हो रही है।
इस कार्रवाई में सउनि. प्रकाश रजत, प्रआर. महेंद्र मार्को, आरक्षक मिनकेतन पटेल, नव आरक्षक 601 दीपक कुमार, 554 राकेश कुमार, 555 पुरुषोत्तम यादव, 529 मनीष पटेल, 534 अतुल सिंह चंदेल, 624 लीलाधर राजपूत, 581 मिहिर कैवर्त्य, 578 उमेश खुंटे, 622 अनिकेत सहित थाना सारंगढ़ के समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

- एसपी सुनील शर्मा के सख्त निर्देश का असर, थाना प्रभारी सुनीता नाग बंजारे की टीम ने 25 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी दबोचा… - August 19, 2026
- सारंगढ़:एसपी सुनील शर्मा की सख्ती से सड़क सुरक्षा अभियान को मिली रफ्तार, 22 मामलों में 27,400 रुपये का चालान… - August 19, 2026
- सारंगढ़:एसपी सुनील शर्मा के सख्त निर्देश का असर, बेलाडुला चौकी पुलिस ने शराब कोचिए को दबोचा… - August 19, 2026
