बरमकेला। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) लेंधरा में जनआरोग्य समिति की साधारण सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य एवं कृषि सभापति डॉ. अभिलाषा नायक ने की। बैठक में स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने तथा मरीजों को समय पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की गई।
बैठक के दौरान संस्थान के जेएसए गोकुल पटेल ने समिति के समक्ष वार्षिक आय-व्यय का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। इसके बाद स्वास्थ्य केंद्र की आवश्यकताओं की समीक्षा करते हुए जरूरी उपकरणों एवं सामग्रियों की खरीदी तथा कायाकल्प से संबंधित विभिन्न प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया।
मरीजों को समय पर बेहतर उपचार एवं आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अंशकालिक ड्रेसर की सेवाएं लेने का निर्णय लिया गया। वहीं प्रसूताओं को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रसव कक्ष के फर्श पर टाइल्स लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया।
इसके अलावा अस्पताल भवन में बिजली वायरिंग की मरम्मत, नेत्र सहायक कक्ष के लिए अलमारी की खरीदी, डेटा रिचार्ज तथा भंडार कक्ष को सुव्यवस्थित एवं बेहतर प्रबंधन से संबंधित प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई। सभी प्रस्तावों को उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित किया।
बैठक में स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं को और मजबूत बनाने, मरीजों की सुविधा बढ़ाने तथा उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग पर भी जोर दिया गया। समिति के निर्णयों से पीएचसी लेंधरा में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार एवं व्यवस्थाओं में सुधार की उम्मीद जताई गई है।
इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा जिला मंत्री विलास सारथी, प्राचार्य राजकुमार पटेल, डॉ. सौरभ अग्रवाल, जेएसए गोकुल पटेल, नेत्र अधिकारी अनूप पटेल, मनोज यादव, टेकराम सारथी, सत्यप्रकाश चौधरी, स्टाफ नर्स चमेली सिदार, ममता, सुमन, भावना सहित महिला एवं बाल विकास विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

- एसपी सुनील शर्मा के सख्त निर्देश का असर, थाना प्रभारी सुनीता नाग बंजारे की टीम ने 25 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी दबोचा… - August 19, 2026
- सारंगढ़:एसपी सुनील शर्मा की सख्ती से सड़क सुरक्षा अभियान को मिली रफ्तार, 22 मामलों में 27,400 रुपये का चालान… - August 19, 2026
- सारंगढ़:एसपी सुनील शर्मा के सख्त निर्देश का असर, बेलाडुला चौकी पुलिस ने शराब कोचिए को दबोचा… - August 19, 2026
