सारंगढ़। आदिवासी कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष एवं बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक जनक ध्रुव के सारंगढ़ प्रवास के दौरान आदिवासी कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष के सारंगढ़ पहुंचने पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री कुलदीप ध्रुव भी मौजूद रहे। पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष जनक ध्रुव से संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की। कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में संगठन की सक्रियता बढ़ाने तथा आगामी कार्यक्रमों में पूरी सक्रियता के साथ भागीदारी निभाने का संकल्प व्यक्त किया।
आदिवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष सारंगढ़ सहदेव सिंह सिदार, ब्लॉक अध्यक्ष शहर विजय सिदार, ब्लॉक अध्यक्ष ग्रामीण दिलेश्वर सिदार, मीडिया प्रभारी मुरारी सिदार, किरण सिदार, जयकरण सिदार, सियाराम बरिहा सहित सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के आदिवासी कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रदेश अध्यक्ष जनक ध्रुव के प्रवास को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह नजर आया। कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती, आपसी समन्वय और आगामी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया। इस दौरान संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर सक्रियता से कार्य करने का संदेश भी दिया गया।


- आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश से रायगढ़ में हाहाकार, तीन जिलों की बिजली व्यवस्था चरमराई… - October 6, 2026
- अग्रसेन जयंती पर सारंगढ़ में उमंग-उत्साह का रंग, चार प्रतियोगिताओं में दिखी प्रतिभाओं की झलक… - October 6, 2026
- ज्योति पटेल के नेतृत्व में सारंगढ़-बिलाईगढ़ में भाजपा को मिली नई ऊर्जा- हरिनाथ खूंटे - October 6, 2026
