सारंगढ़। जिला संगठन प्रभारी एवं पूर्व प्रदेश मंत्री शंकर अग्रवाल को भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक (Independent Director) के पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से सारंगढ़ जिले सहित क्षेत्र में हर्ष का माहौल है और भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
इस अवसर पर जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष बैंजयंती नंदू लहरें ने शंकर अग्रवाल को बधाई देते हुए कहा कि BEML भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के अधीन कार्यरत एक प्रमुख सार्वजनिक उपक्रम है। ऐसे महत्वपूर्ण संस्थान के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक के रूप में नियुक्ति मिलना शंकर अग्रवाल के अनुभव, नेतृत्व क्षमता और कार्यकुशलता का सम्मान है।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्र निदेशक के रूप में शंकर अग्रवाल कंपनी की नीतिगत दिशा, पारदर्शिता, सुशासन और विकास से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में अपनी भूमिका निभाएंगे। उनके अनुभव का लाभ संस्थान को मिलेगा तथा कंपनी को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण साबित होगी।
बैंजयंती लहरें ने कहा कि शंकर अग्रवाल की इस उपलब्धि से न केवल जिले का राजनीतिक और सामाजिक गौरव बढ़ा है, बल्कि क्षेत्र के लिए भी यह गर्व का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि शंकर अग्रवाल अपने अनुभव और नेतृत्व क्षमता के माध्यम से BEML के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने में योगदान देंगे।
शंकर अग्रवाल की नियुक्ति की खबर सामने आने के बाद जिलेभर से उन्हें बधाई देने का सिलसिला जारी है। कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि यह नियुक्ति क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है।


- आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश से रायगढ़ में हाहाकार, तीन जिलों की बिजली व्यवस्था चरमराई… - October 6, 2026
- अग्रसेन जयंती पर सारंगढ़ में उमंग-उत्साह का रंग, चार प्रतियोगिताओं में दिखी प्रतिभाओं की झलक… - October 6, 2026
- ज्योति पटेल के नेतृत्व में सारंगढ़-बिलाईगढ़ में भाजपा को मिली नई ऊर्जा- हरिनाथ खूंटे - October 6, 2026
