सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा के निर्देशन में लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरेन्द्र पटेल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्रीमती दीपिका मिंज के मार्गदर्शन में भटगांव पुलिस ने ग्राम सलोनीकला सांवरिया डेरा एवं चुरेला में छापामार कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में दो शराब कोचियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 45 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद कर जब्त की गई है।
थाना प्रभारी उप निरीक्षक शिवकुमार धारी के कुशल नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस द्वारा लगातार मुखबिर तंत्र को सक्रिय रखते हुए अवैध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
पुलिस के अनुसार 18 एवं 19 अगस्त 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सलोनीकला सांवरिया डेरा एवं चुरेला में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री के लिए रखी गई है। सूचना पर भटगांव पुलिस टीम ने दोनों स्थानों पर अलग-अलग दबिश दी।
पहली कार्रवाई में लक्ष्छी गोड पिता शंकर गोड, उम्र 23 वर्ष, निवासी सांवरिया डेरा सलोनीकला, थाना भटगांव के कब्जे से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 6,000 रुपये है, बरामद की गई।
वहीं दूसरी कार्रवाई में दीपक मनहर पिता कृपाराम मनहर, उम्र 25 वर्ष, निवासी चुरेला, थाना भटगांव के कब्जे से 15 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब, जिसकी कीमत करीब 3,000 रुपये बताई गई है, जब्त की गई।
दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

अब तक 57 मामलों में 562 लीटर शराब जब्त
भटगांव थाना प्रभारी शिवकुमार धारी के नेतृत्व में अवैध शराब के खिलाफ लगातार चल रही कार्रवाई का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब तक आबकारी एक्ट के 57 मामलों में कुल 562 लीटर शराब जब्त की जा चुकी है। पुलिस की लगातार कार्रवाई से अवैध शराब का कारोबार करने वालों पर प्रभावी दबाव बना हुआ है।
पुलिस टीम की अहम भूमिका
संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक शिवकुमार धारी, सउनि कृष्ण टंडन, प्रउनि नवीन ठाकुर, प्र.आर. एकराम सिदार, प्र.आर. ताराचंद रातड़े, आरक्षक राहुल खूंटे, राजेंद्र चंद्रा, भूपेन्द्र साहू, कामताप्रसाद कर्ष, जितेंद्र टंडन, शशिकांत खूंटे, महिला आरक्षक रीना बघेल, मोहन कुमारी सहित समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।
एसपी सुनील शर्मा के निर्देशन और थाना प्रभारी शिवकुमार धारी के नेतृत्व में भटगांव पुलिस की लगातार कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ पुलिस की सख्ती साफ नजर आ रही है।
- प्रयास आवासीय विद्यालय में द्वितीय काउंसलिंग 20 अगस्त तक, जरूरी दस्तावेजों के साथ पहुंचे चयनित विद्यार्थी… - August 19, 2026
- पशुपालकों को 2.07 करोड़ का KCC ऋण, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पशुपालन को मिला बड़ा सहारा… - August 19, 2026
- एसपी सुनील शर्मा के सख्त निर्देश, थाना प्रभारी शिवकुमार धारी की ताबड़तोड़ कार्रवाई—45 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ दो शराब कोचिए गिरफ्तार… - August 19, 2026
