सारंगढ़। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सारंगढ़ केशरवानी समाज द्वारा केशरवानी धर्मशाला परिसर में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्री फेकन बाई केशरवानी (घरघोड़ी दाई) रहीं, जिनके करकमलों से राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।
ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान एवं देशभक्ति गीतों से पूरा परिसर देशप्रेम की भावना से ओत-प्रोत हो उठा। उपस्थित समाजजनों ने राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा और एकता का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, संरक्षकगण, केशरवानी सेवा समिति के अध्यक्ष निखिल केशरवानी, महिला समिति की अध्यक्ष अलका केशरवानी, तरुण समिति के अध्यक्ष शुभम केशरवानी सहित सेवा समिति, महिला समिति एवं तरुण समिति के महामंत्री, उपाध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्य और बड़ी संख्या में सजातीय बंधु उपस्थित रहे।
इस अवसर पर केशरवानी समाज अध्यक्ष ने सभी सजातीय बंधुओं का कार्यक्रम में सहभागिता के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के प्रत्येक कार्यक्रम में इसी तरह बढ़-चढ़कर सहभागिता करते रहें। उन्होंने कहा कि सामूहिक सहभागिता और एकजुटता से समाज की सशक्त, संगठित एवं विशिष्ट पहचान और मजबूत होगी।


- सारंगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल…प्रकाश पटेल बने अतिरिक्त तहसीलदार सारंगढ़, खोमन लाल ध्रुव को कोसीर का प्रभार - October 1, 2026
- बिलाईगढ़ SDM ऋचा सिंह भारमुक्त, शिक्षा शर्मा को मिला प्रभार… - October 1, 2026
- किसके सिर सजेगा महानगर का ताज?कौन बनेगा रायपुर वैष्णव जिलाध्यक्ष..4 अक्टूबर को तय होगी नई कार्यकारिणी की दिशा… - October 1, 2026
